Relationship Tips: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। 13 अक्टूबर को करवा चौथ है। उसके बाद दिवाली उत्सव और छठ पूजा आएगी। त्योहारों का अपना धार्मिक महत्व होता है लेकिन रिश्तों को मजबूत करने और परिवार के साथ बहुत यादगार समय बिताने के लिहाज से भी त्योहार बेहतरीन मौका देते हैं। किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए वक्त की जरूरत होती है। पार्टनर के लिए वक्त और रिश्ते को खूबसूरत बनाने का थोड़ा प्रयास ही काफी होता है। जरूरी नहीं कि इसके लिए कोई ट्रिप, कैंडल लाइट डिनर डेट या पार्टी प्लान की जाए। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिताए पलों को खास और खुशनुमा बनाना चाहते हैं, तो पार्टनर के साथ इन त्योहारों के मौसम में कुछ खास एक्टिविटी करें। भागदौड़ भरी जिंदगी में त्योहार के मौके पर आप कुछ वक्त अपने और अपने साथी के लिए निकाल सकते हैं। इससे आपका मूड भी हल्का होगा और रिलेशनशिप मजबूत बनेगा। यह रहीं कपल्स के लिए रिलेशनशिप को मजबूत करने वाली मजेदार और रोमांटिक एक्टिविटी।