प्यार एक खूबसूरत एहसास है। जब भी हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं तो कई बड़े सपने देखते हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते से हुई शुरुआत शादी तक जाती है। लोग अपने पार्टनर को पहले अच्छे से समझते हैं, और फिर उसके बाद जाकर शादी का फैसला लेते हैं। पार्टनर्स एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वो हर मुसीबत में एक-दूजे का साथ देंगे, एक-दूजे की जरूरतों को समझेंगे आदि। लेकिन कई बार पार्टनर्स में कई ऐसी बुरी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से शादी के बाद पार्टनर को पछताना पड़ता है। ऐसे में पार्टनर को डेट करते समय अच्छे से जान लेना बेहतर रहता है, समझ लेना चाहिए कि उसके अंदर कौन सी ऐसी आदतें हैं जो शादी के बाद उनके रिश्ते में दरार लाने का काम कर सकती हैं, क्या ऐसी स्थिति में आप अपने शादी के रिश्ते को जिंदगी भर निभाएंगे आदि। इन सब सवालों के जवाब सोचकर ही आपको फैसला लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को खराब करने का काम कर सकती हैं।