रिलेशनशिप में हर वक्त परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं। कई बार रिश्ता बेहद अजीब मोड़ से गुजर रहा होता है और आपको पता भी नहीं चलता कि गलती कहां हुई है। ऐेसे में आपको इस बात को महसूस करते रहना चाहिए कि आप अपने रिश्ते में कैसा महसूस कर रहे हैं? दरअसल, असहजता रिश्तों में खटास की वजह बन सकती है। जरा-सा भी मनमुटाव किसी भी रिश्ते को बर्बाद करने के लिए काफी है। मनमुटाव के चलते मधुर रिश्ते भी कड़वाहट में तब्दील हो जाते हैं। रिलेशनशिप में भी कई बार ऐसी स्थिति आती है कि हमारी समझ में नहीं आता कि यह प्यार है या फिर एक-दूसरे पर बोझ। ऐसे में आपको खुद से कई सवाल करने चाहिए ताकि आप जान सकें कि आपका रिश्ता किस मोड़ से गुजर रहा है....