Relationship Tips: आजकल सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वीडियो कॉल करते नजर आ रहे हैं। वो अक्सर स्टेडियम के ग्राउंड पर मैच के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल करते दिखाई देते हैं। ऐसे में लोग उन्हें ग्रीन फ्लैग पार्टनर कहते हैं। हर लड़की उन्हीं के जैसा पार्टनर पाने की चाह रखती है।
आपको बता दें कि रिश्ते में ग्रीन फ्लैग एक तरह का पॉजिटिव संकेत होता है जो ये बात बताता है कि आपका आप सही व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं। विराट कोहली के अलावा भी कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें आज के जमाने में भी ग्रीन फ्लैग का खिताब दिया जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या आपका पार्टनर भी ग्रीन फ्लैग है तो इन संकेतों को ध्यान से पढ़ें।