फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लर्ट करने में आगे हैं दिल्ली के युवा पर पार्टनर को धोखा देकर होता है पछतावा: सर्वे

Tue, 06 Oct 2020 05:50 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
आजकल के बहुत सारे युवा रिश्तों को लेकर बहुत संजीदा होते हैं, वहीं बहुत सारे युवाओं के लिए रिलेशनशिप और ब्रेकअप अन्य चीजों की अपेक्षा कम मायने रखती है। खासकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ दूरी बर्दाश्त करना बुरा लगता है। ऐसे में किसी और के प्रति आकर्षित हो जाना आम बात है। हालांकि धोखा देना ही उद्देश्य नहीं होता, बल्कि कई बार युवा दिल के हाथों मजबूर हो जाते हैं। किसी को धोखा देना काफी हद तक व्यक्ति के स्वभाव और रिश्तों की गहराई पर भी निर्भर करता है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस संबंध में डेटिंग ऐप ग्लीडेन ने हाल ही में एक सर्वे किया है। इस सर्वे में भारत के चुनिंदा बड़े शहरों को भी शामिल किया गया। सर्वे में कपल्स से यह जानने की कोशिश की गई कि क्या वे अपने रिलेशनशिप पार्टनर को धोखा तो नहीं दे रहे। अगर धोखा दे रहे हैं, इसकी वजह क्या है? इस सर्वे के नतीजों ने चौंकाया है। 
विज्ञापन

3 of 7
breakup - फोटो : pexels.com
इस सर्वे में पार्टनर को धोखा देने के मामले देश के कई प्रमुख शहरों के नाम हैं। ये वैसे शहर हैं, जहां लोग एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स प्लेटफॉर्म और डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है कि धोखा देने के मामले मे दिल्ली वाले सबसे आगे हैं। तीन महीने के अंदर ऐसे 30.5 फीसदी मामले हैं। वहीं चेन्नई के संबंध में यह आंकड़ा 25 फीसदी जबकि मुंबई और बंगलूरू में यह आंकड़ा 23.4 फीसदी रहा। 

4 of 7
ब्रेकअप - फोटो : pixabay
सर्वे के मुताबिक, पांच साल तक रिश्ता निभा ले जाने वाले मामलों में धोखा देने के आंकड़े बहुत कम पाए गए। इस बिंदु पर वोट करने वाले चेन्नई के उपयोगकर्ताओं की संख्या 20 फीसदी, हैदराबाद की 19.6 और बंगलूरू के उपभोकर्ताओं की संख्या 19.1 फीसदी थी। वहीं पार्टनर के साथ पांच और ज्यादा सालों तक साथ रहने के बावजूद पार्टनर को धोखा देने के मामले में 24.2 फीसदी मुंबई वाले सामने थे। 
विज्ञापन

5 of 7
breakup - फोटो : unsplash
सर्वे में शामिल लोगों से यह भी पूछा गया कि धोखा देने के पीछे सेक्स के अलावा और कौन से कारण हो सकते हैं। ग्लीडन के उपभोक्ताओं ने वर्चुअल सेक्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। हालांकि चेन्नई के करीब 44 फीसदी, मुंबई के 43 फीसदी, दिल्ली के 42 फीसदी, बेंगलूरू के 40 फीसदी और हैदराबाद के 36 फीसदी वर्चुअल सेक्स को बड़ा कारण नहीं माना। 
विज्ञापन

6 of 7
breakup
फ्लर्ट करने में कौन आगे?
  • सर्वे के मुताबिक फ्लर्ट करने में सबसे आगे दिल्ली वाले हैं। इसे भी धोखा देने की श्रेणी में रखा गया है और इसमें सबसे ज्यादा 43.5 फीसदी वोट दिल्लीवालों ने दिए। बेंगलूरू के 41.2 फीसदी और हैदराबाद के लोग 38.3 फीसदी के अलावा मुंबई और चेन्नई के 36.8 यूजर्स ने ऐसी ही प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
breakup - फोटो : pexels.com
धोखा देने के बाद पछतावा भी
  • इस सर्वे के मुताबिक, इस डेटिंग एप के ज्यादातर उपयोगकर्ताओं को अपने पार्टनर को धोखा देने का पछतावा भी है। इसमें भी सबसे आगे दिल्ली वाले हैं। यहां के 74.2 फीसदी यूजर्स को अपने पार्टनर को धोखा देने का अफसोस है। इसके बाद बेंगलूरू के 62.4 फीसदी, हैदराबाद के 60.9 फीसदी, चेन्नई के 55 फीसदी और मुंबई के 54 फीसदी लोगों को अपने पार्टनर को धोखा देने का अफसोस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें