Relationship Advice For Couples : शादी हर रिश्ते को एक नया मुकाम देती है। शादी के शुरुआती दिनों में कपल्स के बीच रोमांस, उत्साह और आकर्षण चरम पर होता है। लेकिन धीरे-धीरे जिम्मेदारियों, कामकाज, बच्चों और आर्थिक दबावों के चलते कपल्स के बीच रोमांस फीका पड़ने लगता है। यह स्थिति लगभग हर शादीशुदा रिश्ते में आती है।
कुछ वर्षों में शादी निरस होने लगती है। जिन बातों या परिस्थिति में कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाया करते थे, समय के साथ वही बातें उन्हें एक दूसरे के प्रति उत्साहित नहीं करती हैं। उनके रिश्ते में बोरियत आना सामान्य है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोमांस हमेशा के लिए खत्म हो जाता है? नहीं, थोड़े से प्रयास और समझदारी से कपल्स दोबारा उसी जादुई अहसास को वापस पा सकते हैं।
रोमांस किसी भी रिश्ते की आत्मा है। शादी के बाद भी अगर कपल्स छोटे-छोटे पलों को खास बनाने की कोशिश करें तो प्यार और अपनापन हमेशा ताजा रह सकता है। आइए जानते हैं शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शुरुआती दिनों वाला प्यार और अपनापन लाने के लिए क्या कर सकते हैं।