फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Advice: शादी के बाद दोस्ती और प्यार, क्या दोनों साथ चल सकते हैं?

Sat, 23 Aug 2025 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Advice: सच तो यह है कि शादी में दोस्ती और प्यार दोनों का साथ होना रिश्ते को और मजबूत बनाता है। सवाल यह है कि क्या वाकई दोनों साथ चल सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 6
शादी में प्यार के साथ दोस्ती कैसे बनाए रखें - फोटो : pexel

Relationship Advice: इस नए जमाने में शादी से पहले कपल एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर देते हैं। वहीं प्रेम विवाह में कपल पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच का संवाद उनके बीच एक दोस्ती का रिश्ता बनाने में मदद करता है। हालांकि शादी के बाद भी कपल के बीच दोस्ती बनाए रखना आसान नहीं होता है।

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें न केवल प्यार, बल्कि समझ, विश्वास और दोस्ती की भी जरूरत होती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि शादी के बाद प्यार तो रहेगा लेकिन दोस्ती की जगह कहीं कम न हो जाए। सच तो यह है कि शादी में दोस्ती और प्यार दोनों का साथ होना रिश्ते को और मजबूत बनाता है। सवाल यह है कि क्या वाकई दोनों साथ चल सकते हैं? 

विज्ञापन

2 of 6
दोस्ती है रिश्ते की नींव - फोटो : Adobe
दोस्ती है रिश्ते की नींव

किसी भी रिश्ते में दोस्ती सबसे मजबूत आधार होती है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ दोस्त की तरह पेश आते हैं, तो उनमें खुलापन और सहजता बनी रहती है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े भी कम होते हैं क्योंकि दोस्ती की वजह से समझ और अपनापन ज्यादा होता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्यार को चाहिए दोस्ती का सहारा - फोटो : Adobe
प्यार को चाहिए दोस्ती का सहारा

शादी के बाद प्यार सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जिम्मेदारियों और जीवन की कठिनाइयों से भी गुजरता है। ऐसे में दोस्ती उस प्यार को टिकाए रखती है। एक अच्छा दोस्त वही होता है जो मुश्किल वक्त में साथ दे और यही गुण शादीशुदा जीवन में भी काम आते हैं।

4 of 6
दोस्ती और प्यार का संतुलन - फोटो : istock
दोस्ती और प्यार का संतुलन

कई बार कपल्स में यह दुविधा होती है कि वे दोस्त की तरह पेश आएं या रोमांटिक पार्टनर की तरह। असलियत यही है कि दोनों का संतुलन रिश्ते को खूबसूरत बनाता है। कभी मस्ती करना, मजाक करना दोस्ती का हिस्सा है, तो कभी रोमांटिक पल जीना प्यार की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 6
गलतफहमी से बचने का मंत्र - फोटो : Adobe Stock

गलतफहमी से बचने का मंत्र

जब रिश्ता सिर्फ प्यार पर टिका होता है तो छोटी गलतफहमियों से भी दरार पड़ सकती है। लेकिन अगर उसमें दोस्ती मौजूद हो तो बातचीत और खुलकर कहने की आदत गलतफहमियों को मिटा देती है। दोस्ती रिश्ता हल्का, आसान और लंबा चलने वाला बना देती है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साथ-साथ चलते हैं दोनों - फोटो : iStock

साथ-साथ चलते हैं दोनों

प्यार और दोस्ती कोई अलग-अलग रास्ते नहीं हैं। शादी में ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। अगर शादी में दोस्ती है तो प्यार कभी खत्म नहीं होता और अगर प्यार है तो दोस्ती अपने आप गहराती जाती है। असली सफल शादी वही है जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी हों और सबसे गहरे प्रेमी भी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें