फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी आपको इग्नोर करने लगी है? जान लीजिए वजह

Mon, 17 Oct 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रिश्ते में एक ऐसा समय आता है जब आपको लगने लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको इग्नोर करने लगी है लेकिन आपको इसकी वजह समझ में नही आती। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो इसकी वजहों को जान लें
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
कहीं आप हर समय तो उसके पास मौजूद नहीं रहते। लड़कियां चाहती हैं कि उनके रिश्ते में उन्हें थोड़ा स्पेस मिले। वो चाहती हैं कि वो अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करें। लेकिन जब आप उसे अकेला ही नहीं छोड़ोगे तो वो ये सब करेगी कैसे? ऐसे में वो आपसे बोर हो जाएगी और आपको इग्नोर करने लगेगी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
हो सकता है वो अपने करियर या किसी और बात को लेकर स्ट्रेस में हो और इस वजह से वो आपको इग्नोर कर रही हो। हर किसी का स्ट्रेस से निपटने का अपना एक तरीका होता है। ऐसे में उसे कुछ दिनों के लिए अकेला छोड़ दें।

4 of 8
- फोटो : getty images
कभी-कभी इनसिक्योरिटी फील होने पर भी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को इग्नोर करने लगती हैं। आप अपने रिश्ते में उसे इनसिक्योर बिलकुल भी फील न होने दें। इससे आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty
इस बात की संभावना भी हो सकती है कि वो कंफ्यूज हो उसे समझ ही नहीं आ रहा हो कि वो अपने लाइफ से चाहती क्या है या वो अपने रिश्ते से क्या चाहती है।
विज्ञापन

6 of 8
कुछ लड़कियां स्वभाव से बहुत ज्यादा शर्मीली होती हैं। ये भी आपको इग्नोर करने की वजह हो सकती है। क्या पता उसे समझ ही न आता हो कि आपसे किस तरह बात की जाए। ऐसे में उसे थोड़ा समय दीजिए।
विज्ञापन

7 of 8
कुछ लड़किया इमेच्योर होती हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता कि किसी रिश्ते में किस तरह पेश आना है। ऐसे में आप उसे समझाइए।
विज्ञापन

8 of 8
वैसे आपको इग्नोर करने की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि वो आपको चीट कर रही हो और उसमें आपसे नजरें मिलाने की हिम्मत न हो। चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें