free soul
अपने करियर को देती है अहमियत
शादी के बाद कहीं न कहीं सीधा असर लड़कियों के प्रोफेशन पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें दफ्तर के साथ-साथ परिवार को भी देखना होता है। शादी के बाद लड़कों की जिंदगी तो जैसी थी वैसी ही रहती है। उनकी जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आते हैं, लेकिन लड़किया की जिंदगी में उनके नाम से लेकर घर, परिवार सब बदल जाता है। उन्हें अपने साथी के साथ-साथ नए परिवार के लोगों को समझना होता है। उनके ऊपर इतनी जिम्मेदारियों का पहाड़ आ पड़ता है कि वो अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाती। आज लड़कियां अपने प्रोफेशन अपनी जिंदगी को अहमियत देती हैं।