फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर के लिए स्पेशल हैं साली अनीशा पादुकोण, तस्वीरों में दिखता है इसका सबूत

Thu, 22 Nov 2018 05:54 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
जीजा-साली का रिश्ता बहुत ही खास और स्पेशल होता है। दोनों के बीच दोस्तों जैसा व्यवहार होता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता शेयर करते हैं बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह अपन साली अनीशा पादुकोण के साथ। आइए जानते हैं दोनों के बीच खास बॉन्डिंग से जुड़ी कुछ बातें।
विज्ञापन

2 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर बॉलीवुड में जितने प्रोफेशनल हैं उतने ही पारिवारिक भी हैं। वे अपनी फैमिली मेंबर्स का बहुत ध्यान रखते हैं। खास बात यह है कि दीपिका से डेटिंग के दिनों में वे अपने ससुराल के सदस्यों से भी काफी घुल-मिल चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
जैसा ध्यान रणवीर दीपिका का रखते हैं ठीक वैसा ही उनकी बहन अनीशा का भी रखते हैं। वे उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं। अनीशा को पहले बहुत बार दीपिका और रणवीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। इस तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि गाड़ी में अनीशा बहन और जीजू के साथ कहीं जा रही है। 

4 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
कुछ दिनों पहले दीपिका ने अपने बेंगलुरु घर से बहन के साथ तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे रणवीर ने क्लिक किया था। मतलब रणवीर उस समय भी दोनों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर और दीपिका जब फ्लोरिडा में शादी की शॉपिंग कर रहे थे, उस समय भी वह अपनी साली को साथ ले जाना नहीं भूले। यहां भी उन्हें दोनों के साथ देखा गया था। रणवीर को देखकर ही लगता है कि वह दीपिका के साथ-साथ उनके परिवार का भी बहुत ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर के पूरे रिसेप्शन में अपनी ड्रेस और लुक को लेकर अनीशा खूब लाइम लाइट में आईं। अपनी दीदी के रिसेप्शन में उन्होंने रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पहना था। जब वो स्टेज पर आईं तो मेहमान उन्हें देखते ही रह गए। बता दें कि अनीशा, दीपिका से 5 साल छोटी हैं। 1991 में जन्मीं अनीशा एक गोल्फर हैं। वह भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें