फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang Panchami 2025: रंगों और उल्लास से भरे इन संदेशों को भेज प्रियजनों को दें रंग पंचमी की शुभकामना

Wed, 19 Mar 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां रंग पंचमी के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए आप अपने प्रियजनों को भेजकर रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएंं भेजें।
विज्ञापन
1 of 6
रंग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Adobe
Rang Panchami 2025 Wishes: रंगों के उत्सव होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि होली के बाद पंचमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी के साथ रंग खेला था। इस दिन देवी-देवतागण भी धरती पर आए और रंगों की होली खेली। इसी उपलक्ष्य में हर साल होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवता होली खेलते हैं। कई स्थानों पर रंग पंचमी का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में खासकर धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन रंगों की बौछार, गुलाल उड़ाने और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। अगर आपका मन होली खेलने से भरा नहीं है तो रंग पंचमी का पर्व मना सकते हैं।

साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। यहां रंग पंचमी के आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए आप अपने प्रियजनों को भेजकर रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएंं भेजें।

विज्ञापन

2 of 6
रंग पंचमी 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

नीला, गुलाबी, हरा और लाल,  
हर रंग कहे बस प्यार ही प्यार।  
खुशियों की मिठास घुल जाए हर दिल में,  
बने रहे रंग पंचमी की छवि हर पल में।

रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
रंग पंचमी 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

रंगों की महक से महकता है त्योहार,  
हर दिल में उठता है उमंगों का ज्वार।  
गुलाल की बौछार और पिचकारी की धार,  
रंग पंचमी लाए खुशियों की बहार।  


रंग पंचमी की शुभकामनाएं

4 of 6
रंग पंचमी 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

रंग पंचमी पर उड़े गुलाल,  
रंगों में रंग जाए हर एक साल।  
खुशियों से महक उठे संसार,  
ऐसा हो आपका ये त्योहार।

रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
रंग पंचमी 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

होली का रंग अभी बाकी है,  
गुलाल उड़ाने की मस्ती बाकी है।  
चलो मिलकर मनाएं रंग पंचमी,  
क्योंकि खुशियों की बरसात अभी बाकी है!

रंग पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंग पंचमी 2025 की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

गुलाल का रंग, भांग के संग,  
खुशियों की मिठास, अपनों का प्यार।  
मुबारक हो आपको रंग पंचमी का त्योहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें