फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramkrishna Paramhans Jayanti 2025: स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार, जो दूर करते हैं अज्ञानता और अहंकार

Sat, 01 Mar 2025 08:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramkrishna Paramhans Jayanti 2025 रामकृष्ण परमहंस की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को जानें और अपने जीवन में आत्मसात करें।
विज्ञापन
1 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Ramkrishna Paramhans Jayanti 2025 : स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक महान संत, विचारक और समाज सुधारक थे। उनका जन्म बंगाल के कामारपुकुर गांव में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष में द्वितीय तिथि को हुआ था। रामकृष्ण का बचपन का नाम गदाधर चट्टोपाध्याय था। अल्पायु में पिता के देहांत के बाद उन्होंने 12 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी। कुशाग्र बुद्धि के होने के कारण उन्हें पुराण, रामायण, महाभारत और भगवद् गीता कंठस्थ हो गई थी।

स्वामी विवेकानंद ने लोगों को एकजुट रहने और सभी धर्मों का सम्मान करने की अपील की। उनके कई शिष्य बने, जिसमें से एक नाम स्वामी विवेकानंद का है, जिन्होंने बाद में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस वर्ष स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती 1 मार्च 2025 को मनाई जा रही है। रामकृष्ण परमहंस की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को जानें और अपने जीवन में आत्मसात करें।
विज्ञापन

2 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

बिना स्वार्थ के लोगों की मदद करनी चाहिए, भले वह आपका साथ निभाएं या नहीं।

रामकृष्ण परमहंस
विज्ञापन

3 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

बिना सच बोले भगवान को प्राप्त नहीं किया जा सकता क्योंकि सत्य ही भगवान है।

रामकृष्ण परमहंस

4 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

ज्ञान आपको एकता की राह पर ले जाता है, जबकि अज्ञानता अंधकार की ओर।

रामकृष्ण परमहंस
विज्ञापन

5 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य ईश्वर को प्राप्त करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

रामकृष्ण परमहंस
विज्ञापन

6 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

व्यक्ति का मन ही उसे गुलाम, ज्ञानी, अज्ञानी और बुद्धिमान बनाता है। इसलिए मन को नियंत्रित कर अपना मार्ग सुगम बनाना चाहिए।

रामकृष्ण परमहंस
विज्ञापन

7 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

व्यक्ति को अपने जीवन के अंत तक सीखने की इच्छा रखनी चाहिए, क्योंकि अनुभव ही सबसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

रामकृष्ण परमहंस
विज्ञापन

8 of 8
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

अहंकार ही माया है और अहंकार ही अज्ञान है। अहंकार दूर होने से ही ईश्वर के दर्शन होते हैं।

रामकृष्ण परमहंस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें