Rakhi Gifts for Sister 2026: अगर बहन मिनिमल ज्वेलरी पसंद करती है तो पेंडेंट या छोटे स्टड्स चुनें। अगर वह फैशन ज्वेलरी ज्यादा पहनती है तो ब्रेसलेट या नेकलेस सेट बेहतर रहेगा। वहीं, राखी पर थोड़ा सेन्टिमेंटल गिफ्ट देना चाहते हैं तो सिस्टर थीम वाला पेंडेंट या पर्सनलाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी खास विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
चांदी की ज्वेलरी बहन के लिए बजट में खरीदें
- फोटो : Ai
Best Silver Jewellery Under 5000 Rs: रक्षाबंधन पर बहन के लिए ऐसा गिफ्ट चुनना चाहते हैं जो खूबसूरत होने के साथ लंबे समय तक याद भी रहे? अगर आपका बजट करीब महज 5,000 रुपये तक है, तो चांदी की ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस बजट में आपको पेंडेंट, पायल, ईयररिंग्स और ब्रेसलेट जैसे कई डिजाइन मिल सकते हैं।
925 स्टर्लिंग सिल्वर के विकल्प खासतौर पर रोजाना पहनने के लिए लोकप्रिय हैं, जबकि फेस्टिव लुक के लिए डिजाइनर या ऑक्सीडाइज्ड स्टाइल चुना जा सकता है। मौजूदा ऑनलाइन लिस्टिंग में 5,000 रुपये से कम कीमत पर सिल्वर पेंडेंट और नेकलेस के कई विकल्प उपलब्ध हैं।
हालांकि, खरीदारी करते समय केवल कीमत या डिजाइन ही न देखें। ज्वेलरी की गुणवत्ता, हाॅलमार्क/ सर्टिफिकेट, मेकिंग चार्जेस, रिटर्न पाॅलिसी और वाॅरन्टी जरूर जांचें। अपनी बहन की पसंद को ध्यान में रखकर चुना गया छोटा-सा सिल्वर गिफ्ट भी राखी के मौके को खास बना सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
चांदी की ज्वेलरी बहन के लिए बजट में खरीदें
- फोटो : Ai
5,000 के बजट में कौन-सी सिल्वर ज्वेलरी लें?
सिल्वर पेंडेंट
अगर आपकी बहन को मिनिमल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो पेंडेंट अच्छा विकल्प है।
दिल, इनफिनिटी, फ्लोरल या पर्सनलाइज्ड डिजाइन जैसे विकल्प अपना सकते हैं।
राखी के लिए खास चांदी के खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन बहन को स्पेशल फील करा सकते हैं।
बाजार में आसानी से 2,500- 3,500 रुपये के आसपास 925 स्टर्लिंग सिल्वर पेंडेंट के कई विकल्प मिल जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
सिल्वर पायल
- फोटो : instagram
सिल्वर पायल
बहन को तोहफे में पायल दे सकते हैं।
अधिकतर लड़कियों को पायल पसंद होती हैं।
पायल त्योहार पर शुभ का प्रतीक भी मानी जाती है।
रोजाना पहनने के लिए पतली चेन स्टाइल सिंपल पायल बेहतर रहेगी।
हालांकि पार्टी या फेस्टिव वियर के लिए घुंघरुओं या कड़ा डिजाइन पायल भी तोहफे में दे सकते हैं।
इस डिजाइन की हल्की पायल आसानी से 5000 रुपये के बजट में मिल सकती है।
4 of 6
चांदी की ज्वेलरी बहन के लिए बजट में खरीदें
- फोटो : Ai
सिल्वर ईयररिंग्स
अगर बहन इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं तो यह गिफ्ट उनके काम का है।
छोटे स्टड आफिस या डेली वियर के लिए अच्छे हैं।
फ्लोरल या ड्रॉप इयररिंग्स फेस्टिव आउटफिट्स के साथ पहने जा सकते हैं।
कई ऑनलाइन साइट अब सिल्वर ज्वेलरी बजट में मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध कराती हैं।
5 हजार में चांदी की खूबसूरत बाली या झुमके मिल जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
चांदी की ज्वेलरी बहन के लिए बजट में खरीदें
- फोटो : Ai
सिल्वर ब्रेसलेट
एक एलिगेंट ब्रेसलेट भी 5000 रुपये के बजट में अच्छा विकल्प है।
दिल, इनफिनिटी या सिंपल चेन डिजाइन बहन की डेली स्टाइलिंग में आसानी से शामिल हो सकता है।
ब्रेसलेट उनकी कलाई की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही, साथ ही आपके साथ होने का अहसास भी कराएगा।
चांदी की ज्वेलरी बहन के लिए बजट में खरीदें
- फोटो : Ai
सिल्वर ज्वेलरी सेट
अगर आप एक ही तोहफे में नेकलेस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट देना चाहते हैं, तो ज्वेलरी सेट देख सकते हैं।
हालांकि बहुत कम कीमत वाले सेट को खरीदने से पहले यह जरूर जांचें कि वह शुद्ध या स्टर्लिंग चांदी है या केवल सिल्वर प्लेटेड ज्वेलरी।
सेट की कीमत 5000 रुपये से अधिक की हो सकती है।
5000 में ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
शुद्धता जरूर देखें। 925 स्टर्लिंग सिल्वर में 92.5 फीसदी चांदी होता है। उत्पाद का डिस्क्रिप्शन में मटेरियल साफ तौर पर लिखा होना चाहिए।
हॉलमार्क और सर्टिफिकेट चेक करें। जहां लागू हो, ऑथेंटिसिटी और सर्टिफिकेशन की जानकारी देखे।
सिल्वर प्लेटेड को शुद्ध सिल्वर न समझें। सिल्वर फिनिश, सिल्वर प्लेटेड और 925 स्टर्लिंग सिल्वर अलग अलग चीजें हैं।
बहन की पसंद देखें। अगर वह रोजाना ज्वेलरी पहनती है तो मिनिमम पेंडेंट या स्टड बेहतर रहेंगे। पारंपरिक ज्वेलरी पसंद है तो ऑक्सिडाइज्ड या स्टेटमेंट डिजाइन चुन सकते हैं।
रिटर्न पॉलिसी देखें। ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदते समय साइज, एक्सचेंज और रिटर्न कंडीशन जरूर देखें।