Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के उस रिश्ते का पर्व है, जिसमें दूरियां भी जुड़ाव को कम नहीं कर सकतीं। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। लेकिन क्या हो जब भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में हों? ऐसे में क्या सिर्फ एक फोन कॉल या टेक्स्ट ही काफी है? बिलकुल नहीं, थोड़ी सी कोशिश, थोड़ी सी क्रिएटिविटी और बहुत सारा प्यार मिलकर इस रक्षाबंधन को दूरी के बावजूद दिल से करीब बना सकते हैं। इस लेख में जानिए ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिससे आप दूर रहकर भी भाई-बहन के रिश्ते को उतनी ही गर्माहट और अपनापन दे सकते हैं और यादगार तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं।