फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: राखी पर भाई के लिए शानदार तोहफों के आइडिया

Sat, 17 Aug 2024 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

रक्षाबंधन के मौके पर आप भी अपने भाई को तोहफा देना चाहती हैं तो यहां कुछ उपयोगी गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं, जो भाई को पसंद भी आएंगे और उनके काम के भी होंगे।
विज्ञापन
1 of 4
उपहार - फोटो : freepik
Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas For Brother: 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का त्योहार है। रक्षाबंधन के मौके पर बहन भाई को राखी बांधती है। दोनों एक दूसरे का मुंह मीठा करके उपहार देते हैं। अधिकतर मामलों में भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए सगुन देते हैं। हालांकि अब चलन बदल रहा है। बहनें भी अपने भाई को तोहफे देने लगी हैं। खासकर बड़ी बहन भाइयों के लिए तोहफे तैयार रखती हैं और उन्हें इस मौके पर गिफ्ट देते हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर आप भी अपने भाई को तोहफा देना चाहती हैं तो यहां कुछ उपयोगी गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं, जो भाई को पसंद भी आएंगे और उनके काम के भी होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Travel bag pack - फोटो : instagram
ट्रैवल बैगपैक

अगर आपका भाई युवा उम्र है तो उसे ट्रैवलिंग का शौक हो सकता है। भाई को एक ट्रैवल बैकपैक तोहफे में देना बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। ये उनकी जरूरत के हिसाब से बिल्कुल सही तोहफा रहेगा। भाई अगर घर से दूर हाॅस्टल या नौकरी के लिए दूसरे शहर में रहता है तो भी उसे घर आने लाने में इस तरह का बैग बहुत काम आ सकता है।

विज्ञापन

3 of 4
Shoes - फोटो : freepik
शूज

अधिकतर लड़के खेलकूद में रुचि रखते हैं। कुछ तो जॉगिंग, रनिंग या जिम भी करते हैं। इसलिए लड़को को स्पोर्ट्स शूज की जरूरत भी होती है और ये उनका पसंदीदा भी होता है। रक्षाबंधन पर भाई को स्पोर्ट शूज गिफ्ट कर सकती हैं। 2000 रुपये की कीमत तक आपको अच्छे जूते आसानी से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Skin care - फोटो : iStock
स्किन केयर

क्या आपका भाई भी घर से निकलने से पहले आपके स्किन केयर प्रोडक्ट मांगता है? क्या जब आप घर पर फेस पैक लगाकर बैठती हैं तो वो भी उसे लगाने की मांग करता है? अगर हां तो भाई को खुद का स्किन केयर किट गिफ्ट करें। भाई को राखी में फेस वाश, स्क्रब, मॉइस्चराइजर आदि तोहफे में दे सकते हैं, ताकि अब वह आपके सामान से दूर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें