Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन भाई और बहन का सबसे बड़ा पर्व होता है। इस त्यौहार में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। उनका मुंह मीठा कराती है और लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी बहन को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का वचन देते हैं। भाई और बहन के पवित्र बंधन को जोड़ने वाला रेशम का एक धागा बहुत महत्व रखता है लेकिन जो भाई बहन दूर रहते हैं और रक्षाबंधन के मौके पर मिल नहीं सकते, उनके लिए रक्षाबंधन का पर्व अधूरा अधूरा लगता है। भाई को ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल पाई है, बहन ससुराल से रक्षाबंधन के मौके पर किन्हीं कारणों से आ नहीं पाएंगी। ऐसे में रक्षाबंधन पर भाई की कलाई राखी के बिना सूनी रह सकती है। लेकिन आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के विकास से साथ अब हमें कई ऐसी सुविधाएं मिल चुकी हैं जो दूर दराज बैठे भाई बहन को रक्षाबंधन के मौके पर एक दूसरे से दूर होने का एहसास भी नहीं होने देंगे। अगर इस बार रक्षाबंधन पर भाई बहन साथ नहीं हैं, तो इस तरह से राखी का पर्व मनाएं।