फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन के चेहरे पर लानी है मुस्कान, तो तोहफे में दें ये खास चीजें

Thu, 11 Aug 2022 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन गिफ्ट - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2022 Gift Ideas: भाई बहन का रिश्ता दोस्ती, स्नेह और जिम्मेदारी का रिश्ता है। भाई बहन आपस में लड़ते भी हैं और समय आने पर उनके लिए दूसरे व्यक्ति से भी लड़ जाते हैं। दोनों में प्रेम और स्नेह भी बहुत होता है। भाई बहन के इस रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन भाई और बहन का सबसे बड़ा पर्व होता है। इस त्यौहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई बहन की रक्षा करने वचन देता है। भाई वचन के साथ ही बहन को रक्षाबंधन के मौके पर तोहफे भी देते हैं। बहनें भी हक से भाइयों से रक्षाबंधन पर तोहफे लेती हैं। अब बहन को गिफ्ट देना हो, तो उनकी पसंद का भी होना चाहिए। ऐसा गिफ्ट जो बजट में भी हो और बहन को पसंद भी आए। अगर आप अपनी बहन के लिए पसंदीदा गिफ्ट लेना चाहते हैं तो रक्षाबंधन के ये गिफ्ट हैं बेहतर विकल्प।
विज्ञापन

2 of 5
मेकअप आइटम - फोटो : istock
मेकअप प्रोडक्ट्स

लड़कियों को किसी न किसी तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। अधिकतर लड़कियों को ये पसंद भी होता है। बहन कॉलेज या ऑफिस जाती हो तो उसे उसकी जरूरत या पसंद का कोई मेकअप प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। जैसे आप उनको लिपस्टिक या ग्लाॅस गिफ्ट कर सकते हैं। आईमैक पसंद करती हो तो मस्कारा, काजल भी दे सकते हैं। कई कलर के नेटपेंट्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बहन को अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी दे सकते हैं। गिफ्ट खरीदने से पहले ध्यान रखें कि बहन किस ब्रांड या अपनी त्वचा के मुताबिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लेडीज पर्स - फोटो : istock
पर्स  

लड़कियों को हैंडबैग की बहुत जरूरत होती है। कॉलेज जाती हैं, तो भी उन्हें बैग चाहिए होता है। ऐसे में बहन की जरूरत और पसंद के हिसाब से आप बैग पैक, पर्स, हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। रक्षाबंधन में समय है, तो आप बहन से बातों बातों में जान सकते हैं कि उन्हें किस तरह का बैग चाहिए। इसके लिए आप उनसे डायरेक्ट पूछ सकते हैं या अपनी माता पिता के जरिए बहन की पसंद का पता लगाकर उसे सरप्राइज कर सकते हैं। 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक आपके बजट में पर्स या बैग मिल जाएंगे।

4 of 5
स्मार्ट वॉच - फोटो : pixabay
स्मार्ट वॉच

रक्षाबंधन के मौके पर बहन को स्मार्टवॉच तोहफे में दे सकते हैं। स्मार्ट वॉच इन दिनों ट्रेंड में है। अगर बहन को घड़ियों का शौक है तो इस बार उन्हें स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस तरह की वॉच भाई और बहन दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फ डिफेंस क्लास - फोटो : Istock
सेल्फ डिफेंस क्लास

बहन को इस रक्षाबंधन गिफ्ट में कोई चीज देने के बजाए उनको एक सुरक्षित भविष्य देने के बारे में सोचें। बहन की फिक्र रहती है, तो सेल्फ डिफेंस क्लास ज्वाइन करा सकते हैं। सेल्फ डिफेंस की क्लास में बहन अपनी सुरक्षा के लिए खुद ट्रेनिंग ले सकेंगी। क्लास से सीखी बातें बहन के जीवन में हमेशा साथ रहेंगी। वह जब भी घर से अकेले निकलेंगी, आपकी ज्वाइन कराई गई क्लास में सुरक्षा के लिए ली गई ट्रेनिंग याद करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें