फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से लेकर बॉलीवुड के वो सितारें जिनकी बहनों के बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा

Sun, 11 Aug 2019 07:27 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rakhi
रक्षाबंधन का त्योहार मात्र कलाई पर बांधे गए धागे तक सीमित नहीं है। इस दिन का बहुत महत्व है क्योंकि बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुखी और लंबे जीवन की कामना करती है। वहीं, भाई भी अपने बहन की रक्षा करने का वादा करता है। इस खास मौके पर आज हम आपको राजनीति और बालीवुड के कुछ भाई- बहनों के बारे में बताने जा रहें हैं । आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहनों के बारे में जो सालों से उनको राखी बांध रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
pm modi - फोटो : ani
पीएम मोदी
पाकिस्तानी मूल की महिला कमर मोहसिन शेख सालों से पीएम मोदी को राखी बांध रही हैं। शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ है लेकिन वह खुद को हिंदुस्तानी ही मानती हैं। उनका कहना है कि वह दिल से भारतीय हैं और भारत में रहने पर उन्हें गर्व है। अपने एक इंटरव्यू में शेख ने बताया था कि, शादी के बाद जब वह भारत आ गईं तो उन्हें अपने मायके की बहुत याद आती थी। शेख के भारत में ज्यादा रिश्तेदार नहीं थे। जिस समय वह मोदी जी से मिली वह संघ के कार्यकर्ता थे। काम के सिलसिले में दोनों का एक दूसरे से मिलना- जुलना होता रहता था। एक बार राखी के दिन वह मोदी से मिली तो उन्होंने उन्हें राखी बांधने के लिए पूछा तो मोदी जी ने खुशी से अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद उन्होंने उन्हें राखी बांध दी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
shatrughan sinha
शत्रुघन सिन्हा
अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघन सिन्हा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल मोहम्मद जियाउल हक की बेटी जेन जिया से राखी बंधवाते हैं। जेन शत्रुघन सिन्हा की मुंहबोली बहन है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तमाम-उतार चढ़ावों के बावजूद दोनों 25 साल से एक-दूसरे के साथ भाई-बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब पाकिस्तान के दौरे पर गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शत्रुघन सिन्हा भाजपा नेताओं यशवंत सिन्हा, सैयद शहनवाज हुसैन और एनसीपी नेता सुप्रीया सुले के साथ जिया के घर पहुंचे थे। 
 
 

4 of 7
Arpita Khan - फोटो : social media
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे भाई हैं जो अपनी बहनों पर जान छिड़कते हैं। सलमान खाने की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा हैं। दोनों ही अपने भाई के बेहद करीब है। वह अपनी बहनों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनके लिए अपनी बहनें ही सब कुछ हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
sajid khan
गौरी और साजिद खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान फिल्म डायरेक्टर साजिद खान को राखी बांधती है। शाहरुख और फराह काफी अच्छे मित्र हैं और इसी वजह से फराह के भाई साजिद और गौरी खान के बीच भी काफी गहरा रिश्ता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
Arjun Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
फिल्मी करियर की शुरुआत में सलमान खान ने कटरीना कैफ को अर्जुन कपूर से मिलवाया था और उसी समय से वह अर्जुन को अपना भाई मानने लगी। कैटरीना का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक साल ही अर्जुन को राखी बांधी थी लेकिन आज भी वह उन्हें अपने भाई की तरह ही मानती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और जलाल
दीपिका पादुकोण का रियल लाइफ में कोई भाई नहीं है और वह अपने बॉडीगॉर्ड जलाल को ही राखी बांधती है। हालांकि उन्होंने कुछ साल पहले ही जलाल को राखी बांधनी शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें