फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए राज ठाकरे के बेटे की जिंदगी में कैसे आईं मिताली, 11 दिसंबर को ही क्यों हुई थी सगाई?

Mon, 28 Jan 2019 11:24 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude - फोटो : twitter
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे रविवार को फैशन डिजाइनर मिताली बोरुडे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बताया जा रहा है दोनों की यह लव मैरिज है। दोनों काफी पुराने दोस्त हैं और पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हर कोई राज ठाकरे की बहू मिताली के बारे में जानने के लिए बेताब है। आगे की स्लाइड में जानें अमित की जिंदगी में कैसे हुई मिताली की एंट्री...
विज्ञापन

2 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude - फोटो : twitter
फैशन डिजाइनर होने के अलावा मिताली मशहूर बाल चिकित्सक डॉक्टर संजय बारुदे की बेटी भी हैं। अमित से पहले मिताली उनकी बहन उर्वशी ठाकरे की दोस्त बनीं। दोनों ने मिलकर 'द रैक' नाम का लेबल स्थापित किया। उर्वशी ने ही अमित और मिताली की मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude - फोटो : instagram
मिताली और अमित पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कुछ समय पहले मिताली राज ठाकरे और सास शर्मिला ठाकरे के साथ यूरोप टूर पर भी गई थीं। मिताली ने रुइया जूनियर कॉलेज से अपनी 12वीं और रूपारेल कॉलेज से अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी की है।

4 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude
मिताली और अमित की सगाई 11 दिसंबर को हुई थी। दोनों ने अपनी सगाई के लिए इस खास तारीख को इसलिए चुना था क्योंकि इसी दिन राज ठाकरे और शर्मिला ठाकरे की शादी की सालगिराह होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amit Thackeray Mitali Borude - फोटो : instagram
बता दें, अपनी सगाई से एक दिन पहले अमित ठाकरे ने मिताली के साथ अपनी एक कैंडिड तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें