फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationships Tips: रिश्ता बचाना है तो भूलकर भी न पूछें ये सवाल, सामने वाला हो सकता है नाराज

सार

4 Questions to Avoid Asking:  अगर आप अपने रिश्तों में भरोसा, सम्मान और सहजता बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ सवालों से दूरी बनाना बेहतर है। छोटी-सी संवेदनशीलता और सामने वाले की सीमाओं का सम्मान बातचीत को बेहतर बना सकता है और रिश्तों में अनावश्यक तनाव से भी बचा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
4 सवाल रिश्ता बिगाड़ सकते हैं - फोटो : Ai
Relationship Mistakes: रिश्ते चाहे दोस्ती के हों, परिवार के या पार्टनर के, बातचीत उनकी नींव होती है। लेकिन कई बार अनजाने में पूछे गए कुछ सवाल सामने वाले को असहज, आहत या जज किया हुआ महसूस करा सकते हैं। खासकर तब, जब सवाल किसी की निजी जिंदगी, कमाई, रिश्तों, उम्र, शादी या व्यक्तिगत फैसलों से जुड़े हों।

जरूरी नहीं कि सवाल पूछने वाले का इरादा गलत हो, लेकिन शब्दों का असर रिश्ते पर जरूर पड़ सकता है। इसलिए किसी से भी बात करते समय यह समझना जरूरी है कि कौन-सी बात पूछना उचित है और किस विषय पर सामने वाला जवाब देने के लिए तैयार नहीं हो सकता।

अगर आप अपने रिश्तों में भरोसा, सम्मान और सहजता बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ सवालों से दूरी बनाना बेहतर है। छोटी-सी संवेदनशीलता और सामने वाले की सीमाओं का सम्मान बातचीत को बेहतर बना सकता है और रिश्तों में अनावश्यक तनाव से भी बचा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
ये सवाल बिल्कुन न पूछें - फोटो : Ai
कौन से सवाल रिश्ते में खटास ला सकते हैं?

1. “तुम्हारी सैलरी कितनी है?”
  • किसी की कमाई पूछना कई लोगों को निजी सवाल लग सकता है।
  • खासकर दोस्तों, सहकर्मियों या नए परिचितों से यह सवाल दूरी पैदा कर सकता है।
  • आपके सवाल से सामने वाला असहज हो सकता है। 
  • खासकर अगर आप बार-बार उससे ये सवाल करते हैं तो वह आपके इरादों को गलत समझते हुए दूरी बना सकता है।
 
2. “अब तक शादी क्यों नहीं की?”
  • शादी का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत है।
  • सामने वाला किसी निजी परिस्थिति, करियर या व्यक्तिगत पसंद के कारण शादी न करना चाहता हो सकता है।
  • लेकिन जब आप उनसे ये सवाल करते हैं तो हो सकता है कि वह अपमानित महसूस करें।
विज्ञापन

3 of 5
4 सवाल रिश्ता बिगाड़ सकते हैं - फोटो : Ai
3. “तुम दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ?”
 
  • किसी के पुराने रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में बार-बार सवाल करना भावनात्मक रूप से असहज कर सकता है।
  • अगर सामने वाला खुद बात करना चाहे, तभी उस विषय पर बातचीत बेहतर है।
  • उनके टूटे रिश्ते पर सवाल तब तक न करें, जब तक वह आपसे इस बारे में खुद से बात शुरू न करें।

4. “तुम्हारा वजन कितना है?”
  • शरीर, वजन या स्वरूप से जुड़े सवाल सामने वाले के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं।
  • तारीफ भी करनी हो तो व्यक्ति के शरीर के बजाय उसके स्टाइल या व्यक्तित्व पर ध्यान देना बेहतर है।

4 of 5
4 सवाल रिश्ता बिगाड़ सकते हैं - फोटो : Ai
5. “तुम्हें अभी तक बच्चा क्यों नहीं हुआ?”
  • परिवार और बच्चों से जुड़े फैसले बेहद निजी होते हैं।
  • ऐसे सवाल किसी की संवेदनशील व्यक्तिगत परिस्थिति को अनजाने में सामने ला सकते हैं।


6. “तुम उससे ज्यादा सफल क्यों नहीं हो?”
  • किसी की तुलना दूसरे व्यक्ति से करने के बजाय उसकी अपनी उपलब्धियों और प्रयासों को महत्व देना रिश्ते के लिए ज्यादा सकारात्मक होता है।
  • किसी से ऐसे सवाल करना कि तुम अब तक कुछ कर क्यों नहीं पाएं? या उससे बेहतर क्यों नहीं कर पा रहें? जैसे सवाल न पूछें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship tips - फोटो : Adobe stock
रिश्ते बेहतर रखने का आसान नियम
  • किसी से सवाल करने से पहले खुद से एक सवाल पूछें कि,
“क्या मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि सामने वाला इसे सहजता से साझा करना चाहता है, या सिर्फ मेरी जिज्ञासा है?”
  • अगर सवाल बहुत निजी है, तो सामने वाले को जवाब न देने की पूरी स्वतंत्रता दें।
  • स्वस्थ रिश्तों में जिज्ञासा से ज्यादा सम्मान, सहानुभूति और सीमाएं मायने रखते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें