फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2026: दफ्तर में प्यार का इजहार कैसे करें? सहकर्मी रिजेक्ट कर दें तो क्या करें

Sat, 07 Feb 2026 01:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Propose Day 2026 इस लेख में हम जानेंगे सुरक्षित प्रपोज करने के तरीके, रिस्क फैक्टर्स और रिजेक्शन के बाद रिश्ते को संभालने की स्मार्ट स्ट्रैटेजी के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
दफ्तर में प्रपोज कैसे करें - फोटो : Adobe

 

दफ्तर और कॉलेज ऐसी जगहें हैं जहां रोजाना मिलना-जुलना, साथ काम करना या पढ़ाई करना होता है। यहीं से दोस्ती बनती है और कई बार दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन सवाल ये है कि अगर आपको दफ्तर या काॅलेज में प्यार हो जाए तो क्या प्यार का इजहार करना सुरक्षित है?

दोस्त या सहकर्मी को प्रपोज करना गलत नहीं, लेकिन गलत तरीका और गलत समय इसे खतरनाक बना सकता है। अगर प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो समझदारी, सम्मान और स्पेस देकर रिश्ता अब भी सुरक्षित रखा जा सकता है। 

लेकिन अगर सामने वाला “ना” कह दे, तो क्या रिश्ता हमेशा के लिए खराब हो जाता है? इस लेख में हम जानेंगे सुरक्षित प्रपोज करने के तरीके, रिस्क फैक्टर्स और रिजेक्शन के बाद रिश्ते को संभालने की स्मार्ट स्ट्रैटेजी के बारे में।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
दफ्तर या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ है? - फोटो : pexel

दफ्तर या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ है?

यह पूरी तरह स्थिति, सहजता के स्तर और आपकी अप्रोच पर निर्भर करता है।

कब सेफ माना जा सकता है?

  • सामने वाले ने पहले से इमोशनल या फ्रेंडली इंटरेस्ट दिखाया हो

  • आप दोनों के बीच खुलकर बातचीत होती हो

  • प्रपोजल निजी और सम्मानजनक तरीके से किया जाए

  • सामने वाले पर कोई दबाव न डाला जाए



कब रिस्की हो सकता है?

  • अचानक या बिना संकेत के प्रपोज करना

  • क्लास, मीटिंग या कैंटीन जैसी पब्लिक जगह

  • ऑफिस पॉलिसी के खिलाफ जाना

  • बार-बार हिंट देना या इमोशनल प्रेशर बनाना

याद रखें: आज के समय में कंसेंट और कंफर्ट सबसे ज़्यादा जरूरी है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रपोज - फोटो : Adobe

दफ्तर में प्रपोज करने से पहले ये बातें समझ लें

  • कई कंपनियों में वर्कप्लेस रिलेशनशिप पॉलिसी होती है

  • गलत या अनचाहा प्रपोजल हरैसमेंट माना जा सकता है

  • आपकी प्रोफेशनल इमेज पर असर पड़ सकता है

  • टीम और बाॅस के सामने स्थिति असहज हो सकती है

टिप्स

दफ्तर के बाहर, निजी जगह पर, शांति से और सम्मान के साथ बात करें।
 


कॉलेज में प्रपोज करना: कितना सही, कितना गलत?

कॉलेज में दोस्ती और क्रश होना आम है, लेकिन यहां भी सावधानी जरूरी है।

सही तरीका, 
  • सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज समझें
  • अकेले में, आराम से बात करें

  • “ना” के लिए पहले से खुद को तैयार रखें

 

गलत तरीका,

  • ग्रुप या सोशल प्रेशर में प्रपोज करना

  • मज़ाक या चैलेंज में इजहार करना

  • रिजेक्शन पर बहस या गुस्सा दिखाना

4 of 5
प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें? - फोटो : istock

अगर प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

रिजेक्शन दर्द देता है, लेकिन यही समय आपकी मैच्योरिटी और कैरेक्टर दिखाता है।

सही रिएक्शन क्या हो?

  • शांत रहें और धन्यवाद कहें

  • सामने वाले के फैसले का सम्मान करें

  • बात को वहीं खत्म करें

  • उन्हें असहज महसूस न कराएं


 ये गलतियां बिल्कुल न करें

  • बार-बार मैसेज या कॉल

  • इमोशनल ब्लैकमेल

  • दोस्तों या सोशल मीडिया पर शिकायत

  • बदला लेने जैसा व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजेक्शन के बाद रिश्ता कैसे बचाएं? - फोटो : Pexel

रिजेक्शन के बाद रिश्ता कैसे बचाएं?

 


अगर आप दोस्ती या प्रोफेशनल रिश्ता बचाना चाहते हैं तो, 

  • कुछ समय का स्पेस दें।
  • नॉर्मल और सम्मानजनक बिहेवियर रखें।
  • दोबारा प्रपोजल टॉपिक न छेड़ें।
  • प्रोफेशनल और फ्रेंडली सीमाएं बनाए रखें।
  • कई बार सम्मान से स्वीकार किया गया “ना”, रिश्ते को टूटने से बचा लेता है।

 


सेफ और स्मार्ट प्रपोजल के गोल्डन रूल्स

 

  • संकेत समझे बिना प्रपोज न करें
  • एक बार कहें, बार-बार नहीं
  • जवाब चाहे जो हो, सम्मान बनाए रखें
  • प्यार में जल्दबाज़ी नहीं, समझदारी ज़रूरी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें