Propose Day 2025: आज प्रपोज डे मनाया जा रहा है। इस दिन अपने प्रिय के सामने प्रस्ताव रखा जाता है। यह प्रस्ताव दोस्ती का हो सकता है या फिर प्यार का। पारंपरिक तौर पर इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं, उससे पूछते हैं, "Will You Be My Valentine". इसका अर्थ है कि आप मुझे पसंद हैं या क्या आप मेरे साथ बाहर चलेंगे/चलेंगी।
इस मौके पर प्यार का इजहार भी किया जाता है। लोग कई यूनिक और रोमांटिक तरीके अपनाकर अपने दिल की बात क्रश या पार्टनर से कहते हैं। अगर आप भी प्रपोज डे मना रहे हैं यानी किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए ही है। प्रपोज डे पर अपने क्रश या पार्टनर को सीधे आई लव यू बोल सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ ट्विस्ट लाएं। आप दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में "I Love You" कह सकते हैं। प्यार की भाषा हर जगह अलग हो सकती है, लेकिन इसकी भावना हमेशा एक जैसी होती है। यहां दुनिया की कुछ प्रमुख भाषाओं में I Love You के अनुवाद दिए गए हैं।