बचपन के सभी खास रिश्तों में से सबसे अनोखा है भाई बहन का रिश्ता और उससे भी ज्यादा अनोखी हैं उससे जुड़ी यादें। यादों के पिटारे में झांकेंगे तो याद आएंगे कई सारे वादे। बात चाहे चीजें शेयर करने की हो या फिर रिमोट किसका होगा, ये तय करना सबसे मुश्किल होता था। ऐसे में काम आता था गॉड प्रमिस या फिर मम्मी कसम।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
कुछ याद आया? बहुत सारे ऐसे वादे हैं जो भाई बहनों के बीच होते हैं जिसे सुनकर हंसी आ जाएगी। तो आइए याद करते हैं फिर से कुछ उन खट्टी मीठी यादों और वादों को।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty images
सवाल अगर चॉकलेट शेयर करने का हो तो लड़ाई पक्की है। ऐसे ही ना जाने कितने वादे हैं जो चॉकलेट बांटने को लेकर किए गए लेकिन कभी पूरे नहीं हुए।
4 of 8
- फोटो : getty images
रात में दोस्तों के साथ मस्ती करके लौटे भाई के लिए चुपके से गेट खोलना और फिर पापा को पता ना चलें। ऐसे बहुत से वादे याद आते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : getty images
गर्लफ्रेंड के फोन काल्स हो या फिर उसके दिए गिफ्ट छिपाने के लिए कई वादे और कसमें खाई हैं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty images
स्कूल डायरी में मम्मी-पापा के साइन खुद से जरूर किए होंगे। पकड़े ना जाए उसके लिए दोनों ने कसमें भी खाई होगी।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty images
कई बार स्कूल में हुई पिटाई को घर में छुपाने के लिए बहुत सारी कसमें खाई हैं।