आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। शनिवार को प्रियंका के घर पर विधि विधान के साथ दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगी। फिर प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोका सेरेमनी की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ तुम्हें अपना रही हूं।' वहीं, निक ने लिखा है, 'होने वाली मिसेज जोन्स, मेरा प्यार।'
आइए जानते हैं 5 बड़े कारण जो बताते हैं प्रियंका के लिए परफेक्ट पार्टनर है निक जोनस...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
priyanka and nick
ट्रेडिशनल अवतार में भी निक दिखे जबरदस्त
वैसे तो निक हमेशा कैजुअल वियर में नजर आते हैं, लेकिन रोका सेरेमनी में पूरी तरह से देसी लुक में नजर आए। निक ने इस मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था, वहीं प्रियंका ने पीले रंग का सिल्वर कढा़ई का लॉग सूट पहना था। निक और प्रियंका साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka and nick
निभाएं सारे रीति रिवाज
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें निक हिंदू रीति रिवाजों के साथ प्रियंका से सगाई करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि अमेरिकन निक प्रियंका के यहां होने वाले रीति रिवाजों का भी पूरा सम्मान करते हैं।
4 of 6
priyanka and nick
दिल से निक हैं पंजाबी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रोका सेरेमनी में खास पंजाबी खाना परोसा जाएगा। निक प्रियंका के साथ पहले ही दाल मखनी और बटर चिकन का स्वाद चख चुके हैं। निक चाहते हैं कि उनके पेरेंट्स भी इन भारतीय डिशेज का स्वाद लें।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka and nick
निक हर संस्कृति का करते हैं सम्मान
जिस तरह निक ने सारे हिंदू रिती रिवाजों के साथ प्रियंका से सगाई की इससे यह तो साफ है कि वह हर संस्कृति का सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं सगाई में निक के माता पिता भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आए।
प्रियंका की तरह निक भी अपने पेरेंट्स के हैं काफी करीब
ये तो हम सभी जानते हैं कि प्रियंका अपने माता पिता से कितनी अटैच हैं। उन्हीं की तरह निक भी अपने परिवार के बहुत करीब हैं। सिर्फ अपने माता पिता ही नहीं वह अपने दोनों भाईयों के भी बेहद करीब है।