फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक ने इस तरह किया था प्रपोज, 10 साल छोटे होने के बावजूद 'ना' नहीं बोल पाईं प्रियंका चोपड़ा

Fri, 27 Jul 2018 04:03 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबर ने सबको हैरान करके रख दिया है। दोनों की सगाई को लेकर अमेरिकी मीडिया ने खुलासा किया है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी। खबरों की मानें तो दोनों अक्टूबर में शादी भी करने वाले हैं। आइए जानते है बॉलीवुड की देसी गर्ल को निक ने कब और कैसे किया था प्रपोज...
विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra
प्रियंका और निक की पहली मुलाकात  ‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई थी। दोनों के कॉमन फ्रेंड ने उन्हें इंट्रोड्यूस कराया था। इसके बाद साल 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। दोनों के साथ दिखने का ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। एक बार फिर दोनों बेसबॉल मैच के दौरान साथ में नजर आएं।
विज्ञापन

3 of 4
Priyanka Chopra Nick Jonas
मीडिया रिपोर्टस की माने तो निक ने प्रियंका को न्यू जर्सी में प्रपोज किया था। प्रियंका वहां निक की कजिन की शादी में शामिल होने पहुंची थी जहां पर निक ने उन्हें प्रपोज किया। सूत्रों की मानें तो निक ने शादी समारोह में प्रियंका को अपने माता पिता से भी मिलवाया था। 
विज्ञापन

4 of 4
Priyanka Chopra Nick Jonas
शादी समारोह से वापस भारत लौटकर प्रियंका ने अपनी मां को निक से मिलवाया था। वहीं से दोनों के अफेयर की अफवाहों को और भी हवा मिली और अब दोनों की जुलाई के आखिर या फिर अगस्त तक सगाई करने की खबरे आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें