बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई और रोका सेरेमनी हो चुकी है। दिन में दोनों फंक्शन हुए और फिर शाम को पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर हर तरफ सगाई और पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka and nick
सगाई के मौके पर प्रियंका ने पीले रंग का सिल्वर कढा़ई का लॉग सूट कैरी किया था। इसके साथ प्रियंका ने सिल्वर रंग की जूतियां और मैचिंग इयरिंग कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka and nick
रोके के तस्वीरों में विदेशी निक भी देसी गर्ल के रंग में रंगे दिखाई दिए। निक ने इस खास मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। सगाई की तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।
4 of 5
priyanka and nick
रोका सेरेमनी के बाद वक्त था पार्टी का जिसमें हर किसी की नजर इस कपल पर टिकी हुई थी। पार्टी मुंबई के सबरबन होटल में रखी गई थी। जहां सुबह प्रियंका और निक इंडियन ड्रेस में नजर आएं वहीं पार्टी में दोनों वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए।
पार्टी में प्रियंका हल्के गुलाबी रंग के वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर हिल्स और नेकपीस कैरी किया था, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। वहीं निक टी-शर्ट ट्राउजर के साथ व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए।