फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Goals: प्रियंका-निक से सीखें रिलेशनशिप गोल्स, लॉकडाउन के बीच बिता रहे साथ में वक्त

Sat, 28 Mar 2020 11:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
लॉकडाउन के बीच पूरा देश घर के अंदर बंद है। यहां तक की बॉलीवुड के सितारे भी घर से बाहर नहीं जा रहें है और घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। कोरोना के असर से बचने के लिए हर किसी को घर के अंदर बंद रहने के लिए कहा गया है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोगों के पास समय की कमी रहती है ऐसे में घर पर एक साथ रहने का मौका मिला है तो क्यों न अपने रिश्तों को सुधार लिया जाए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
समय की कमी के चलते अगर साथ में रहने का मौका नहीं मिलता है तो इस वक्त का फायदा उठाइए। सारे मनमुटाव और गलतफहमियों को दूर कीजिए। एक दूसरे के पर्सनल स्पेस को दखल न देकर साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। रिलेशनशिप की इन बातों को प्रियंका और निक जोनास से भी सीख सकते हैं। ये दोनों स्टार कपल अक्सर ही रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आ जाते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रियंका की एक तस्वीर ये बिताने के लिए काफी है कि वो अपने पति निक के साथ इस वक्त का भरपूर फायदा उठा रही हैं। तस्वीर में प्रियंका निक की गोद में लेटी हैं वहीं बगल में उनका पालतू कुत्ता भी साथ में लेटा हुआ है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि दोनों फुर्सत में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 



 

4 of 5
- फोटो : social media
प्रियंका और निक अक्सर ही साथ में कपल गोल्स देते नजर आ जाते हैं। दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ वक्त बिताने के साथ ही एक दूसरे के काम की अहमियत को भी समझते हैं। तभी तो दोनों एक दूसरे को स्पेस भी देते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बता दें कि प्रियंका ने खुद के क्वारेंटीन होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि ये उनके सेल्फ आइसोलेशन का आठवां दिन है। इस वीडियो में प्रियंका ने निक से साथ सेल्फ आइसोलेशन के अनुभव को भी साझा किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें