फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार और रोमांस बना रहेगा नए साल 2020 में, इन राशि के लोगों को मिलेगा नया पार्टनर

Mon, 23 Dec 2019 05:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल 2020 - फोटो : love horoscope 2020
साल 2020 कुछ ही दिनों में आने वाला है। आने वाले साल में हर कोई ये जानने को बेताब रहता है कि उसका भविष्य कैसा रहेगा। इन्हीं सवालों में से एक सवाल सिंगल लोगों का भी होता है कि क्या आने वाले साल में उनको मिस्टर या मिस राइट मिलेंगा या नहीं?अगर आपके मन में भी ऐसा कोई प्रश्न उठ रहा है तो हम आपके लिए इसका समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको 12 राशियों के बारे में बताएंगे कि किसके जीवन में अगले साल प्यार और रोमांस रहेगा या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष 
मेष राशि वालों के लिए ये साल प्रेम के लिहाज से कुछ मिलाजुला हो सकता है। साल के शुरूआती महीने में जीवन में प्रेम और खुशी के रंग घुलेंगे और अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उससे मोहब्बत का इजहार भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सिंगल लोगों को उनका पार्टनर मिल सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ 
वृषभ राशि के लोगों का प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। साथ ही अगर रिश्ते में अहंकार की भावना दिखाएंगे तो रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठा कर रखें। रिश्तों में शक, लड़ाई-झगड़े या आवेश में आकर गलत बात न करें।

 

4 of 13
rashi
मिथुन 
मिथुन राशि वालों के लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपका पार्टनर आपकी गलतियों को माफ करेगा। कुंवारे लोगों की शादी का योग है। 

 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए ये साल प्रेम और रोमांस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। छोटी-मोटी तकरार के बावजूद रिश्ता प्यार भरा रहेगा। सिंगल लोगों को इस साल शादी करने के मौके मिलेंगे लेकिन अगर शादीशुदा  हैं तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचकर रहें नहीं तो बदनामी हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह 
सिंह राशि वाले काम के साथ ही रिश्ते को भी समय दें। इस साल आपका पार्टनर समय को लेकर आपसे शिकायत करेगा। यह साल प्रेम जीवन में उथल-पुथल ला सकता है इसलिए थोड़ा सा सावधान रहें।

 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
इस साल कन्या राशि वालों के पार्टनर उनका भरपूर साथ देंगे। सैर-सपाटे के योग के साथ ही पार्टनर के साथ शादी की बात भी आगे बढ़ेगी। 

 

8 of 13
rashi
तुला
प्यार भरे रिश्ते में बहुत ज्यादा जिद करने से बचें। लव पार्टनर से रिश्ता कमजोर होने की संभावना है। अगर शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो ये साल सबसे बढ़िया रहेंगी। मई से लेकर सितंबर तक का समय प्रेम के लिए अच्छा रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
नया साल इन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। बेवजह के शक से बचें नहीं तो ब्रेकअप होने की आशंका है।

 

10 of 13
rashi
धनु
नया साल आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। प्यार के रास्तों में उतार-चढ़ाव तो आएंगे लेकिन इसका असर मधुर रिश्तों पर नहीं पड़ेगा। नये रिश्तों में जल्दबाजी से बचें।

 

11 of 13
rashi
मकर 
आने वाले समय में मकर राशि वालों की लव लाइफ मधुर रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे। लेकिन जरा बातों को संभल कर बोलें क्योंकि कुछ बातें पार्टनर को बुरी भी लग सकती हैं। लव मैरिज करने की सोच रहें हैं तो ये साल बढ़िया रहेगा।

 

12 of 13
rashi
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये साल प्यार के मामले में मिलाजुला होगा। प्रेम के रास्तों में आने वाली कठिनाईयों के कारण रिश्ता अटूट बनेगा। आपके साथी को आपकी कोई आदत बुरी लग सकती है। तो अच्छा होगा कि इस आदत को बदलने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
साल 2020 में प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ नाराजगी हो गई है तो वो साल के पहले ही महीने में दूर हो जाएगी। बेवजह का झगड़ा न करें और साथी को काम की व्यस्तता की वजह से साल के अंत में कम समय दे पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें