बच्चों की सारे बातें मानना बेहद मुश्किल होता है। अगर आप उनकी किसी बात के लिए मना करते हैं तो बच्चे गुस्सा हो जाते हैं। ऐसे में आपको भी दुख होता होगा कि आपने उनका दिल दुखा दिया। दरअसल, अभिभावक बनना तो आसान है लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाना काफी कठीन है। ऊपर से जब आपकी पूरी लाइफस्टाइल ही भागदौड़ भरी हो और आपके पास बच्चों के लिए वक्त कम रहता हो, ऐसे में बच्चों की नजर में अच्छा अभिभावक बनने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ता है। आपको अपने बच्चों के लिए व्यस्त पलों में भी क्वालिटी वक्त नहीं निकालना होता है जो कि बेहद जरूरी भी है।