relationship
- फोटो : file photo
बीजिंग का डेटिंग स्कूल
बीजिंग में एक ऐसा ही स्कूल 'लव एनर्जी', चलाते हैं, यी कुई उर्फ मोका 'मैजिक कार्ड'।वो कहते हैं कि डेटिंग एक परफेक्ट डांस की तरह है।कभी आपको साथी को अपनी ओर खींचना होता है, तो कभी उसे दूर धकेलना होता है। इस दौरान उसके प्रति लगातार संवेदनशील होना पड़ता है।
लव कोचिंग का क्रेज चीन में बहुत बढ़ रहा है।इसका ऑनलाइन कोर्स करेंगे, तो 30 डॉलर प्रति महीने में भी हो जाएगा और आप क्लास में जाकर लव और डेटिंग के बारे में ख़ुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको महीने में 4500 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।यी कुई कहते हैं कि उनके ज़्यादातर ग्राहक 23 से 33 बरस की उम्र के बीच के हैं।हालांकि सबसे छोटा युवक 19 बरस का है, तो एक 59 बरस के जवां मर्द भी हैं, जो डेटिंग के हुनर में महारत हासिल कर के लड़कियां पटाना चाहते हैं।