एक अध्ययन का कहना है कि आपकी शादी जितनी लंबी चलती है, उतना ही ज्यादा आप खुश रहते हैं। एक-दूसरे को प्यार करते हैं। दरअसल, रिलेशनशिप को मुकम्मल बनाने के लिए कपल शादी के बंधन में बंधते हैं। शादी का मतलब है कि आजीवन एक-दूसरे का साथ निभाना। दुख-दर्द का साथी बनना और अपने रिलेशनशिप को पुख्ता कर लेना। हर कपल रिलेशनशिप में शादी का ख्वाब जरूर देखता है। शादी ही आपके रिश्ते को सामाजिक मान्यता देती है और आपको ऐसे बंधन में बांध देती है जो एक-दूसरे के प्रति समर्पण का है।