फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने हैं तो सावधान हो जाएं!

Fri, 09 Aug 2019 04:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
dating app
क्या आप भी डेटिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं? एक अध्ययन का कहना है कि डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले भीतर से एकाकी होते हैं। अक्सर आपने सुना होगा कि डेटिंग ऐप के जरिए आप अपना मनपसंद पार्टनर तलाश सकते हैं। किसी के साथ डेट कर उसे समझ सकते हैं लेकिन अध्ययन में कुछ और ही बताया गया है। यह अध्ययन कहता है कि डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले न सिर्फ एकाकीपन से ग्रसित होते हैं बल्कि सामाजिक तौर पर भी परेशान होते हैं। डेटिंग ऐप पर लोग अपना लव इंटरेस्ट खोजते हैं लेकिन पर्सनल और सोशल रिलेशनशिप जरनल में प्रकाशित अध्ययन कहता है कि डेटिंग ऐप के कई डार्क साइड भी हैं।
विज्ञापन

2 of 3
online dating
अध्ययन का कहना है कि जो लोग एकाकी होते हैं उन्हें डेटिंग ऐप यूज करने की लत होती है। इस अध्ययन को ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने किया है और इसमें 269 कॉलेज स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। इन लोगों से डेटिंग ऐप को लेकर कई तरह के सवाल किए गए और जो निष्कर्ष निकले वे चौंकाने वाले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
dating
अध्ययन का कहना है कि जिन लोगों को वास्तविक दुनिया में पार्टनर नहीं मिलता और वह भीतर से अकेले होते हैं वे डेटिंग ऐप के जरिए अपना पार्टनर तलाशते हैं। इसके अलावा इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि जो लोग आमने-सामने किसी से मिलने में घबराते हैं, वो भी डेटिंग ऐप पर बन रहते हैं। हालांकि इस स्टडी में डेटिंग ऐप के इस्तेमाल के कोई नुकसान नहीं बताए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें