फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: तलाक की नौबत के लिए ज्यादातर जिम्मेदार होती हैं ये वजहें

Wed, 08 Jun 2022 06:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के बीच विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में थोड़े बहुत लड़ाई-झगड़े होते ही हैं। या कह सकते हैं कि हेल्दी रिलेशनशिप में हल्की-फुल्की नोकझोंक जरूरी है। लेकिन जब ये लड़ाई-झगड़े मन में कड़वाहट घोलने लगे तो रिश्ता खत्म होने की नौबत आ जाती है। तलाक के मामले में बढ़ोतरी की वजह काफी सारी वजहें होती हैं। लेकिन ज्यादातर देखा गया है कि रिलेशनशिप में इन वजहों से सबसे ज्यादा तलाक होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Relationship Issues - फोटो : Istock
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
अगर जीवनसाथी का विवाह के बाहर भी किसी से रिश्ता होता है। तो तलाक की नौबत आ ही जाती हैं। क्योंकि जब पार्टनर अपने जीवनसाथी को धोखा देता है और किसी अन्य के साथ रिश्ता रखता है। ऐसे में एक बार बदलाव आने के बाद भी ऐसे जीवनसाथी पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में लोग तलाक के बारे में सोचने लगते हैं। ज्यादातर तलाक की वजह से एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर ही होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
पैसे की दिक्कत
कई बार देखा गया है कि अगर एक जीवनसाथी अपने करियर में ज्यादा कामयाब है। तो दूसरे के मन में हीन भावना भर जाती है। ऐसे में रिश्ते में खटास आने लगती है और नतीजा तलाक तक पहुंच जाता है। केवल यहीं नहीं खर्च और बचत की आदतें भी कई बार तलाक का कारण बनती हैं। क्योंकि बहुत सारे पार्टनर में से एक अपनी जरूतर से ज्यादा खर्च की प्रवृत्ति पर अंकुश नहीं लगा पाते। ऐसे में भविष्य की चिंता और बचत की आदत दूसरे को परेशान कर देती है और तलाक की वजह बन जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात ना करना
कई सारे जोड़े केवल इसलिए अलग हो जाते हैं क्यों कि उनके बीच में कम्यूनिकेशन गैप होता है। इस कम्यूनिकेशन गैप की वजह कई बार घर परिवार भी बन जाता है। वहीं कई बार अपने मन की बात ना कह पाने और एक दूसरे के लिए समय ना निकालने से भी तलाक की नौबत आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जरूरत से ज्यादा उम्मीदें
रिलेशनशिप में अपने जीवनसाथी से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें भी तलाक का कारण बन जाती हैं। क्योंकि अगर उम्मीद पूरी नहीं होती तो मन में कड़वाहट आ जाती है। ऐसे में तलाक होना जरूरी हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें