फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका इकलौता बच्चा भी हो गया है जिद्दी, तो ऐसे लाएं ट्रैक पर

Thu, 16 May 2019 08:00 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप भी इकलौते बच्चे के माता-पिता हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। देखा जाता है कि इकलौते बच्चे या तो काफी रिजर्व होते हैं या शर्मीले स्वाभाव के होते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चों का स्वभाव बिल्कुल विपरीत होता है यानी कि कुछ ज्यादा ही चंचल या एक्टिव होते हैं। बहरहाल स्वभाव शांत हो या चंचल उसको मैनेज किया जा सकता है लेकिन अगर बच्चा जिद्दी हो तो संभालना मुश्किल होता है। ऐसे में हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो जिद्दी बच्चों के माता पिता को जरूर अपनाने चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जिम्मेदारी सिखाएं 
इकलौते बच्चे को प्यार के साथ जिम्मेदारियों का एहसास भी कराएं। बच्चे को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें और कुछ मसलों पर उसकी राय भी जानें ताकि उसे महसूस हो कि वह आपके लिए महत्वपूर्ण है। इससे बच्चे को चीजों के महत्त्व का एहसास होगा। जब बच्चा जिद करे तो उसके साथ नम्रता से पेश आएं। 




 
विज्ञापन

3 of 5
दोस्त बनकर रहें 
बढ़ती उम्र के बच्चों के साथ एकदम दोस्त जैसा बर्ताव करने की कोशिश करें। अपने बच्चे के साथ समय बिताएं। बच्चे को सपोर्ट्स, फिजिकल ऐक्टिवटी की क्लासेस या योग क्लासेस भेजें ताकि उसका बेहतर मानसिक विकास हो।

4 of 5
हर मांग ना करें पूरी 
इकलौते बच्चे अक्सर जिद्दी होते हैं। उन्हें हमेशा सब कुछ एक मांग पर चाहिए होता है और कई बार उनकी मांग पूरी भी कर दी जाती है। माता-पिता हर मांग पूरी ना करें। उन्हें पैसों की कीमत समझाएं और हर परिस्थिति में रहना सिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
संवेदनशील बनाएं 
इकलौते बच्चे के माता-पिता उन्हें इमोशंस के विषय में सिखाएं। हेल्दी डिस्कशन करके उन्हें संवेदनशील इंसान बनाया जा सकता है। उनकी भावनाओं को पहचानें और उसके मुताबिक प्रतिक्रया दें। बच्चे के मन में कोई बात दबी न रहने दें। उसे बोलने का अवसर दें और उन्हें ध्यान से सुनें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें