फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Parents Day 2025: अभी पता लगा है कि आज है अभिभावक दिवस तो अपने पेरेंट्स के लिए करें ये 5 काम

Sun, 27 Jul 2025 03:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parents Day celebration Ideas: अगर आपको अभी-अभी पता लगा है कि आज अभिभावक दिवस है तो ये लेख आपके लिए है। तुरंत उठिए और अपने अभिभावकों को उनके खास होने का एहसास कराइए। 
विज्ञापन
1 of 6
अपने अभिभावक को कराएं उनके सबसे खास होने का एहसास - फोटो : Adobe
Parents Day celebration Ideas: हर किसी के लिए उसकी जिंदगी में उनके माता-पिता की जगह सबसे ऊपर होती है। चाहे दुख यो हा सुख, सिर्फ माता-पिता ही होते हैं, जो हर वक्त अपने बच्चे का साथ देते हैं। जहां आज के समय में लोग सिर्फ मतलब की वजह से लोगों से रिश्ता बनाते हैं, वहीं दूसरी तरफ माता-पिता बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चे के भले के लिए सबकुछ करते हैं।

उनके इसी सपोर्ट को सम्मान देने के लिए हर साल जुलाई के चौथे रविवार को अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। आज यानी कि 27 जुलाई के दिन नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जा रहा है। यदि ये बात आपको अभी जाकर पता लगी है तो झटपट उठिए और अपने पैरेंट्स के लिए कुछ खास करिए। यहां उसके लिए हम आपको कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दूर हैं तो तुरंत कॉल करें - फोटो : Adobe

दूर हैं तो तुरंत कॉल करें

यदि आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो तुरंत फोन उठाएं और उन्हें कॉल करें। उनसे कहें कि भले ही मुझे अभी याद आया है कि आज पैरेंट्स डे है लेकिन आप हमेशा याद रखिए कि मेरी लाइफ के सबसे स्पेशल इंसान आप लोग ही हैं। जब आप अपने पैरेंट्स को ऐसा कुछ कहेंगे तो इससे वो काफी खुश होंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पास हैं तो लगाएं गले
पास हैं तो लगाएं गले

माता-पिता को किसी तरह से गिफ्ट की दरकार नहीं होती है। यदि आप अपने माता-पिता के साथ रहते हैं तो तुरंत उठकर जाइए और अपने माता-पिता को गले लगाइए। सिर्फ गले लगाने से ही आप अपने माता-पिता को उनके खास होने का एहसास करा सकते हैं। 

 

4 of 6
हाथ से लिखें नोट - फोटो : Freepik
हाथ से लिखें नोट

''आप मेरी ताकत भी हैं, मेरा सुकून भी। आज आपको स्पेशल फील कराना था लेकिन आप तो हर दिन मेरे लिए स्पेशल हैं.....'' इस तरह की लाइन से अपने छोटे से नोट को संजोएं। अपने नोट में एक खूबसूरत सी तस्वीर भी लगा सकते हैं। आपका एक छोटा सा नोट आपके पैरेंट्स को उनके खास होने का एहसास कराएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
उनके लिए कुछ खास ऑर्डर करें - फोटो : instagram
उनके लिए कुछ खास ऑर्डर करें

भले ही शाम का समय हो गया है, लेकिन आप अभी भी उनके लिए कुछ तोहफा ऑर्डर कर सकते हैं। बाजार जाने का समय नहीं है तो ऑनलाइन कुछ मंगवाएं। कई बेवसाइट कुछ मिनट में सामान डिलीवर करवा देती हैं। उनका सहारा भी आप ले सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिनर पर ले जाएं - फोटो : Adobe
डिनर पर ले जाएं

अभी डिनर में काफी समय हैं, तो उनके लिए फटाफट एक डिनर टेबल बुक करें और उन्हें बाहर लेकर जाएं। जगह का चुनाव अपनी पसंद नहीं, बल्कि अपने पैरेंट्स की पसंद से करें। इस दौरान खाना भी उन्हीं की पसंद का ऑर्डर करें। यदि आप बाहर नहीं ले जाना चाहते हैं तो घर पर उनके लिए खास डिनर पर घर ही तैयार करें, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें