Parenting Tips: बच्चों का अपने साथियों, माता-पिता को सही से जवाब न देना उनके शरारती स्वभाव का हिस्सा होता है। मगर कई बच्चों का स्वभाव बहुत ज्यादा रूखा होता है। उनके साथी जब उनसे कोई मदद या चीज मांगते हैं तो वे उन्हें साफ मना कर देते हैं, बिना यह सोचे कि सामने वाले को कितना बुरा लगेगा। इस तरह का रूखा स्वभाव उनके भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
कारण जानें
कई बच्चे प्राकृतिक रूप से ही रूखे स्वभाव के होते हैं तो कई किसी कारणवश ऐसा करते हैं। अगर यह रूखापन एकदम से उनके व्यवहार में आया है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें परिवार का वातावरण, अकेलापन, माता-पिता के प्यार का अभाव, आवश्यकता या इच्छाओं की अनदेखी और सामाजिक अस्वीकारता शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा माता-पिता का ध्यान आकर्षित करने के लिए भी बच्चे ऐसा कर सकते हैं, जिसे आपको जानना चाहिए।