Parenting Tips : हर अभिभावक अपने बच्चे को अक्लमंद और होशियार बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। मानसिक तौर पर मजबूत बच्चा पढ़ाई से लेकर हर काम में अव्वल रहता है। अगर बच्चा होशियार होगा तो जिंदगी में आने वाली हर कठिनाई का सामना आसानी से कर पाएगा। ऐसे में मां-बाप को बच्चे की परवरिश ऐसी करनी चाहिए जो उन्हें मेंटली शार्प बनाने में मदद करे। इसमें बच्चे को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने से लेकर, अपने काम स्वयं करने के लिए प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना। बच्चे को व्यायाम कराएं। स्वस्थ शरीर दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। फिजिकल एक्सरसाइज से मेंटल और फिजिकल ग्रोथ होती है। बच्चों के अंदर स्किल्स डेवलप करने और उन्हें होशियार बनाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।