फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: पहली बार स्कूल जा रहा है बच्चा तो उसे सिखाएं ये बातें

Mon, 28 Apr 2025 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

माता-पिता थोड़ी सी तैयारी करके बच्चे को पहली बार बेफिक्र होकर स्कूल भेज सकते हैं। अगर आपका बच्चा भी पहली बार स्कूल जा रहा है जो कुछ जरूरी बातें उसे स्कूल भेजने से पहले जरूर सिखाएं।
 
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल जाता बच्चा - फोटो : Adobe
Parenting Tips: स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो रही है। नए सत्र में बच्चे पुरानी क्लास से नई क्लास में जाते हैं, तो वहीं कई नन्हे मुन्हे बच्चे पहली बार स्कूल में दाखिला लेते हैं। माता पिता के बिना घर से अकेले न निकलने वाले छोटे बच्चे जब पहली बार स्कूल जाते हैं तो जितना डर उनके मन में होता है, उसके कई ज्यादा नर्वस उनके माता पिता होते होंगे। बच्चे के जीवन का पहला स्कूल उसके माता पिता के लिए बहुत खास होता है। पहली बार स्कूल जाने वाला बच्चा नई दुनिया से मिलता है। यह बच्चे के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम होता है। 

माता-पिता थोड़ी सी तैयारी करके बच्चे को पहली बार बेफिक्र होकर स्कूल भेज सकते हैं। अगर आपका बच्चा भी पहली बार स्कूल जा रहा है जो कुछ जरूरी बातें उसे स्कूल भेजने से पहले जरूर सिखाएं।


विज्ञापन

2 of 6
खुद को संभालना  - फोटो : Adobe
खुद को संभालना 

अब तक आपकी गोद में घूमने वाले बच्चे को अपने सामान और जिम्मेदारी का भार उठाना सिखाएं। यानी उसे खुद बैग उठाना, बोतल पकड़ना और अपने छोटे-छोटे सामान की देखभाल करना सिखाएं। उसे बताएं कि वह अपनी चीजों का ध्यान कैसे रखे।
विज्ञापन

3 of 6
शौचालय इस्तेमाल करना  - फोटो : Freepik
शौचालय इस्तेमाल करना 

बच्चे को टाॅयलेट संबंधी जानकारी दें। उसे सिखाएं कि जब उसे शौच के लिए जाना हो तो टीचर को सूचित करे। शौचालय का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करना है और शौच के बाद हाथ धोना जरूर सिखाएं। इससे स्कूल में उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

4 of 6
खाने-पीने की आदतें  - फोटो : Freepik.com
खाने-पीने की आदतें 

घर पर हमेशा परिवार के सदस्य बच्चे को खाना खिला देते हैं लेकिन स्कूल में उसे खुद से भोजन करना होगा। इसलिए बच्चे को समझाएं कि टिफिन कैसे खोलना है, खुद से खाना कैसे खाना है और पानी कैसे पीना है। उसे ये भी बताएं कि लंच से पहले हाथ साफ करने हैं और स्वच्छता का ध्यान देना है।
विज्ञापन

5 of 6
अपनी बात कहना  - फोटो : freepik
अपनी बात कहना 

जब बच्चा पहली बार स्कूल जाता है तो वह अनजान लोगों के बीच होता है। कई बार बच्चे अपने माता-पिता के अलावा किसी से अपनी बात नहीं कह पाते हैं, जिसके कारण उन्हें स्कूल में समस्या हो सकती है। बच्चे को सिखाएं कि अगर उसे किसी चीज की जरूरत हो या कोई परेशानी हो, तो वह अपने शिक्षक या शिक्षिका से बिना झिझक बात करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अच्छा व्यवहार - फोटो : freepik
अच्छा व्यवहार

बच्चे को नमस्ते करना, धन्यवाद कहना और मदद मांगना जैसे शिष्टाचार सिखाएं। यह उसे स्कूल में आसानी से घुलने-मिलने में मदद करेगा। बच्चा नए माहौल में डरे न, इसके लिए उसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में सकारात्मक बातें बताएं ताकि वह उत्साह के साथ स्कूल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें