Parenting Tips : छोटे बच्चे जो देखते हैं वही सीखते हैं। बच्चों में समझ कम होती है, इसलिए अच्छे और बुरे की पहचान नहीं कर पाते और गलत आदतों को जल्दी अपना लेते हैं। उनकी गलत या बुरी आदतें कई बार माता पिता को दूसरों के सामने शर्मिंदा कर देती हैं। ऐसे में माता पिता को इस बात का पता होना चाहिए कि बच्चे सबसे पहले कौन सी बुरी आदतों को अपना सकते हैं, ताकि उन्हें पहले से ही इन आदतों से दूर रखा जा सके।
जल्दी अपनाई जाने वाली इन बुरी आदतों को पहचानकर सकारात्मक तरीके से बच्चों को समझाना चाहिए। उदाहरण के जरिए बच्चों को धैर्य पूरक अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सिखाया जा सकता है, ताकि वह गंदी आदतों के शुरू से ही दूर रहें। इस लेख में जानिए उन बुरी आदतों के बारे में जो बच्चे सबसे पहले सीखते हैं।