Parenting Tips: समाज बदल रहा है, चुनौतियां बढ़ रही हैं और ऐसे में बेटियों को सिर्फ लाड़-प्यार नहीं, बल्कि साहस, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल की जरूरत है। माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी बेटियों को इस तरह पालें कि वे किसी भी परिस्थिति का सामना मजबूती से कर सकें। बेटियों को सुरक्षा न दें, बल्कि वह हर परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें, ऐसा कौशल सिखाएं। आर्थिक और भावनात्मक तौर पर बेटियों को सशक्त बनाएं। इसके लिए उनके पालन पोषण के दौरान अभिभावकों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं माता पिता की ऐसी 10 सीख, जो हर बेटी को आत्मविश्वासी और मजबूत बना सकती है। बेटियों को मजबूत बनाने का मतलब है उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करना। सही पैरेंटिंग न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि समाज को भी सशक्त करेगी।