फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या सिखाएं? जानें आसान तरीके

Wed, 22 Apr 2026 12:04 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Summer Vacation Skills For Kids: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट, कंप्यूटर, समस्या के समाधान का तरीका, घरेलू काम और संवाद कौशल सिखाना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को सिखाएं ये स्किल - फोटो : AI

Bachon Ke liye Skill Development: गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए साल का सबसे पसंदीदा समय होता है। स्कूल से ब्रेक, ढेर सारी मस्ती, खेल और आराम, यही उनकी छुट्टियों की पहचान होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही समय बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा मौका भी हो सकता है?

आज के समय में केवल किताबों की पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि बच्चों का ऑल-राउंड डेवलपमेंट बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर छुट्टियों का सही उपयोग किया जाए, तो बच्चे नई-नई स्किल्स सीख सकते हैं जो उनके आगे जीवन में बहुत मदद आएगी।

चाहे वो क्रिएटिविटी हो, टेक्नोलॉजी हो या लाइफ स्किल्स, गर्मी की छुट्टियां बच्चों को कुछ नया सिखाने का गोल्डन टाइम है। इस दौरान सीखी गई चीजें बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें ज्यादा आत्मनिर्भर बनाती हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 जरूरी स्किल्स, जिन्हें आप अपने बच्चों को इस समर वेकेशन में सिखा सकते हैं ताकि उनकी छुट्टियां मजेदार होने के साथ-साथ प्रोडक्टिव भी बन सकें।

विज्ञापन

2 of 6
रचनात्मक कौशल - फोटो : Freepik

रचनात्मक कौशल
 

बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट या म्यूजिक जैसी क्रिएटिव एक्टिविटी सिखाएं। इससे उनकी कल्पनाशक्ति बढ़ती है और वे खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करना सीखते हैं

 

विज्ञापन

3 of 6
बेसिक कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी स्किल्स - फोटो : freepik.com

बेसिक कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी स्किल्स

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर स्किल्स बहुत जरूरी हैं। बच्चों को बेसिक कंप्यूटर, टाइपिंग, या आसान कोडिंग सिखाना उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

 

4 of 6
पजल गेम्स - फोटो : instagram

प्रॉब्लम सॉल्विंग और लॉजिकल थिंकिंग


पजल्स, ब्रेन गेम्स और क्विज़ के जरिए बच्चों की सोचने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इससे उनका माइंड शार्प होता है और वे बेहतर निर्णय लेना सीखते हैं।

 

विज्ञापन

5 of 6
बच्चे को बिस्तर बनाना सिखाएं - फोटो : Adobe

बेसिक लाइफ स्किल्स 

बच्चों को छोटी-छोटी घरेलू जिम्मेदारियां सिखाएं जैसे खाना बनाना, सफाई करना या अपने सामान को व्यवस्थित रखना। इससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संवाद और सार्वजनिक भाषण - फोटो : Adobe stock

संवाद और सार्वजनिक भाषण

बच्चों को अपनी बात सही तरीके से कहना और दूसरों के सामने बोलना सिखाएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सामाजिक परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें