फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे को लेकर जा रहे हैं रिश्तेदारों के घर, तो पहले उन्हें सिखाएं कुछ जरूरी बातें

Fri, 26 Apr 2024 09:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने बच्चों को अपने रिश्तेदारों के घर लेकर जा रहे हैं, तो पहले उन्हें कुछ बातें जरूर सिखा दें। 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे को ऐसे बनाएं समझदार - फोटो : Istock
कुछ ही दिनों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में लोग अपने बच्चों के साथ घूमने निकल जाते हैं। बहुत से लोग बच्चों की छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं। अगर आप भी आगामी छुट्टियों में बच्चों के साथ रिश्तेदारों के घर जाने का सोच रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल, हर माता-पिता ये चाहते हैं, कि उनका बच्चा बचपन से ही समझदार बने और उसकी वजह से उन्हें कहीं पर भी शर्मिंदा न होना पड़े। ऐसे में हर पैरेंट्स अपने बच्चे को बचपन से ही अच्छी बातें सिखाते हैं।

खाने-पीने से लेकर उठने-बैठने तक के लिए बच्चे को तमीज सिखाई जाती है, लेकिन बहुत से माता-पिता इन बातों पर ध्यान नहीं देते। जिस वजह से बच्चे काफी जिद्दी हो जाते हैं, और रिश्तेदारों के सामने वो अपने माता-पिता को शर्मिंदा कर देते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अपने बच्चे को अवश्य सिखाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
बच्चे को ऐसे बनाएं समझदार - फोटो : pixabay
किसी का सामान लेने से पहले पूछना

ज्यादातर बच्चे जब किसी के घर जाते हैं, तो लोगों का मोबाइल बिना पूछे ले लेते हैं। फोन के अलावा कई बार को वो लोगों की पर्सनल चीजें भी बिना पूछे उठा लेते हैं। ऐसे में अपने बच्चे को अच्छी तरह से ये सिखाएं कि वो कभी बिना पूछे किसी का सामान न लें। अगर किसी ने मना किया है तो बार-बार लेने का पूछे भी नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे को ऐसे बनाएं समझदार - फोटो : Istock
लोगों को धन्यवाद कहना

ये सबसे जरूरी बात होती है। हर बच्चे में ये आदत होनी ही चाहिए कि यदि कोई उन्हें कोई चीज दे रहा है तो सबसे पहले स्माइल करते हुए वो सामने वाले को धन्यवाद करें। 

4 of 6
बच्चे को ऐसे बनाएं समझदार - फोटो : Istock
सामान को वापस जगह पर रखना 

बच्चे को पहले से ही ये सिखाएं कि अगर उसने किसी के घर पर कहीं से कुछ सामान देखने के लिए उठाया है, तो उसे वापस उसी जगह पर रखे। ऐसा करने पर लोग बच्चे की तारीफ करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
बच्चे को ऐसे बनाएं समझदार - फोटो : iStock
ज्यादा जंक फूड को न कहना 

अक्सर जब कोई मेहमान आता है तो लोग उन्हें ढेर सारे स्नैक्स और जंक फूड परोसते हैं। अगर आप भी कहीं जा रहे हैं, तो अपने बच्चे को ये सिखा कर जाएं कि वो ज्यादा जंक फूड न खाए और खुद से ही इसके लिए मना भी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चे को ऐसे बनाएं समझदार - फोटो : istock
किसी को उल्टा जवाब न देना

आजकल के बच्चे काफी चटक स्वभाव के होते हैं। ऐसे में कई बार वो अपने से बड़ों को भी उल्टा जवाब दे देते हैं। ऐसे में बच्चों को ये जरूर सिखाएं कि उन्हें अपने से बड़ों को कभी उल्टा जवाब नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें