Bache Ka Screen Time Kaise Kam Kare: IPL 2026 शुरू हो गए हैं। आईपीएल का क्रेज सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं है, बच्चे भी घंटों मोबाइल, टीवी या टैबलेट पर मैच देखने लगे हैं। लेकिन बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों की सेहत और विकास पर असर डाल सकता है।
रिसर्च के अनुसार, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बच्चों में नींद की कमी, ध्यान में कमी, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा यह भाषा विकास, सामाजिक व्यवहार और शारीरिक सक्रियता पर भी असर डालता है। आईपीएल का मजा लेना जरूरी है, लेकिन बच्चों की सेहत उससे भी ज्यादा जरूरी है। सही नियम और संतुलन बनाकर आप बच्चों को मनोरंजन के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी दे सकते हैं।
आईपीएल के दौरान बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने का कारण है कि बच्चे मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखते हैं। लगातार मैच और लाइलाइट्स पर फोकस रखते हैं। उसको बाद दोस्तों के साथ डिस्कशन और रील्स शेयर करते हैं।
आइए जानते हैं स्क्रीन टाइम बढ़ने के नुकसान और माता पिता किन बातों का ध्यान रखें ताकि बच्चे मैच का लुत्फ भी उठा सकें,और सेहत पर भी नकारात्मक असर न पड़े।