निगरानी रखना आसान
- फोटो : Adobe
निगरानी रखना आसान
डिजिटल युग में तकनीक ने हमारे संवाद करने, काम करने और यहां तक कि बच्चों की परवरिश करने के तरीके को बदल दिया है। कुछ लोग तर्क दे सकते हैं कि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना हानिकारक है, लेकिन कई ऐसे तरीके हैं, जहां तकनीक एक बेहतरीन टूल साबित हो सकती है।
आज तमाम एप्स एवं आधुनिक उपकरण मौजूद हैं, जिनसे आप बच्चों की मोबाइल डिवाइस, वीडियो गेम्स, सोशल मीडिया गतिविधियों, उनकी नींद एवं भोजन तक पर निगरानी रख सकती हैं। आप डिवाइस पर पेरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल कर उनके स्क्रीन टाइम को ठीक कर सकती हैं। इसके लिए आपको डिजिटल स्पेस को समझना होगा, यानी अगर मां टेक सेवी होगी, तो वह उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर बुलिंग जैसे अन्य खतरों के प्रति आगाह कर सकेगी। ध्यान रख सकेगी कि बच्चे तकनीक का सही इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं, खासकर तब, जब उन्हें स्मार्टफोन एवं वीडियो गेम्स की लत लगी हो।