फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: होने वाले माता-पिता के लिए टिप्स, बच्चे के जन्म से पहले अपनाएं ये आदतें

Fri, 11 Apr 2025 05:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आइए जानें कि होने वाले माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
कपल पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Adobe
Parenting Tips:  माता-पिता बनना जीवन का सबसे खूबसूरत अहसास होता है, लेकिन इसके साथ ही एक बच्चे को जन्म देना और अभिभावक बनना जिम्मेदारी पूर्ण कार्य होता है। शिशु के जन्म से पहले अगर कुछ आदतें और तैयारी कर ली जाएं तो न केवल आपका तनाव कम होगा बल्कि आप अधिक सजग और आत्मविश्वासी माता-पिता बन पाएंगे। 

बच्चे के जन्म से पहले की गई तैयारियां न सिर्फ बच्चे के लिए फायदेमंद होती हैं, बल्कि माता-पिता के बीच आपसी तालमेल और भरोसा भी बढ़ा सकती हैं। याद रखें, एक खुशहाल और तैयार माता-पिता ही अपने बच्चे को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। आइए जानें कि होने वाले माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं - फोटो : Freepik.com
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

बच्चे के जन्म से पहले या अगर बच्चे के लिए तैयारी कर रहे हैं तो होने वाले मां और पिता दोनों को ही संतुलित आहार लेना चाहिए। धूम्रपान, शराब और जंक फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। साथ ही भरपूर नींद लें और नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन

3 of 6
प्रसव और नवजात देखभाल की जानकारी  - फोटो : Freepik.com
प्रसव और नवजात देखभाल की जानकारी 

अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं या माता पिता बनने वाले हैं तो सबसे पहले आपको ये इससे जुड़ी सभी जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी से जुड़े जरूरी तथ्य और भ्रांतियों की पहचान करें। ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की नींद, साफ-सफाई जैसी बातें पहले से सीखें। प्रसवपूर्व जांच समय से कराते रहें। किसी भी असामान्यता या परेशानी को नजरअंदाज न करें।

4 of 6
भावनात्मक जुड़ाव  - फोटो : Freepik
भावनात्मक जुड़ाव 

बच्चे का जन्म सिर्फ महिला तक सीमित नहीं, एक महिला अगर गर्भवती हो रही है और मां बनने वाली है तो पुरुष अब सिर्फ पति नहीं बल्कि पिता भी होगा। पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में एक अन्य रिश्ता भी जुड़ जाता है, जिसके लिए गर्भवती महिला के साथ पति को भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए। जब डॉक्टर की चेकअप में जाएं, बच्चे की धड़कन सुनें और नामों पर चर्चा करें।
विज्ञापन

5 of 6
वित्तीय योजना बनाएं - फोटो : Freepik
वित्तीय योजना बनाएं

बच्चे के आने पर खर्च बढ़ेगा, ऐसे में पहले से बजट प्लान करें। हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल इमरजेंसी फंड तैयार रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर को सुरक्षित और तैयार बनाएं - फोटो : Freepik
घर को सुरक्षित और तैयार बनाएं

घर में बच्चे के लिए एक सुरक्षित और साफ वातावरण बनाएं। फर्नीचर के कोने, बिजली के प्लग आदि को सेफ बनाएं। बच्चे के रहने योग्य घर तैयार कराएं ताकि वह सुरक्षित भी हो और उसके लिए आरामदायक माहोल बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें