हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे की परवरिश सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे हमेशा अपने बच्चों के लिए बेहतरीन चीजें ही चाहते हैं, उनकी खुशियों के लिए कोई भी सीमा नहीं होती। उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी परवरिश के लिए हर कदम काफी सोच-समझकर ही उठाना पड़ता है।
अगर आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। कम समय में भी आप कुछ खास और मजेदार तरीकों से उनके साथ मजबूत बॉन्ड बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे।