Parenting Tips: 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चे जीवन के एक नए सफर पर निकलने को तैयार हैं। यह सफर स्कूल से कॉलेज लाइफ का है। 12वीं के बाद बच्चे अपना करियर तय करते हुए उस के मुताबिक विषय चुनते हैं। विषय और करियर को ध्यान में रखते हुए कॉलेज का चयन किया जाता है और दाखिले की प्रक्रिया होती है। इस बार अगर आपका बच्चा भी स्कूल छोड़ कॉलेज जाने की उम्र में है तो बतौर अभिभावक उनके करियर और भविष्य को लेकर आपकी चिंता भी लाजमी है।
स्कूल के जीवन और कॉलेज लाइफ में काफी फर्क होता है। स्कूल में शिक्षकों की देखरेख और माता पिता की निगरानी में रहने वाला बच्चा अब उम्र में तो बढ़ता ही है, साथ ही ऐसे परिवेश में जाता है, जहां वह लगभग स्वतंत्र होने लगता है। यहां से बच्चे के निजी विचार पनपने शुरू होते हैं। स्कूल बस की जगह अब बच्चा अपनी बाइक-स्कूटी या कार खुद चलाकर कॉलेज जाने की राह पर आ गया होता है।
पढ़ाई के साथ ही कई अन्य गतिविधियों में शामिल होता है। ये सब उसके लिए नया अनुभव होता है, जिसे वह सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरीके से ले सकता है। ऐसे में माता पिता को अपने बच्चे को कॉलेज भेजने से पहले कुछ जरूरी बातें बता देनी चाहिए, ताकि बच्चा कालेज लाइफ में भटक न जाए, बल्कि अपने लक्ष्य को पाने के साथ ही समाज में रहने और आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग भी शुरू कर सके।
इस लेख में पहली बार कॉलेज जाने की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए कुछ सलाह और सुझाव दिए जा रहे हैं, जो हर माता पिता को ही अपने बच्चों को सिखाने व समझाने होंगे।