फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता की इन गलतियों से बच्चे बन जाते हैं दब्बू, सुधार लें ऐसा बर्ताव

Thu, 16 Mar 2023 11:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे में आत्मविश्वास की कमी आने की वजह - फोटो : Istock
Parenting Mistakes: हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे संस्कारी बने, साथ ही पढ़ाई लिखाई में होशियार और आत्मविश्वास से भरपूर हों। हालांकि बच्चे में इन गुणों को लाने के लिए माता पिता को परवरिश पर ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चे को होशियार, आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंस बनाने के लिए माता पिता काफी कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार बच्चे का बर्ताव अभिभावक की सोच से अलग होता है। कई बच्चों में आत्मविश्वास की कमी होती है और वह दब्बू बन जाते हैं। लोगों के सामने बात करने में बच्चों में झिझक होती है। क्या आपको पता है बच्चे के इस तरह के व्यवहार की वजह क्या है? बच्चे के दब्बू व्यवहार के पीछे माता पिता की परवरिश में कुछ गलतियां हो सकती हैं। वैसे तो कई माता पिता बच्चे को ऐसा बनता नहीं देखना चाहता लेकिन कुछ गलतियों के कारण बच्चे के व्यवहार में आत्मविश्वास की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं अभिभावकों की गलती जिससे बच्चे बन सकते हैं दब्बू।
 
विज्ञापन

2 of 5
kids
तुलना करना

अक्सर अभिभावक बच्चे के सामने दूसरे बच्चे से उसकी तुलना करते हैं। माता पिता ऐसा बच्चे को दूसरे बच्चों के समझ कॉम्पिटेटिव बनाने के लिए करते हैं। लेकिन इससे बच्चे को नीचा महसूस हो सकता है और उनके मन में दूसरे बच्चे के प्रति ईर्ष्या, हिंसा और द्वेष पैदा हो सकता है। माता पिता का अक्सर अपने बच्चे के सामने दूसरे बच्चे की तारीफ करना भी उस के आत्मविश्वास को ठेस पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
angry parents - फोटो : istock
अधिक सख्ती

बच्चों को अनुशासन में रखना जरूरी है। माता पिता बच्चों को अनुशासन में रहना सिखाने के लिए कुछ सख्ती करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा सख्ती बच्चे के मन में डर डाल सकती है। डर के कारण बच्चा अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं कर पाता और उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है। बच्चे पर जरूरत से अधिक सख्ती न करें, बल्कि उन्हें सबके बीच सहज महसूस कराने की कोशिश करें।

4 of 5
kids - फोटो : istock
उत्साहवर्धन की कमी

बच्चे की गलतियों या शैतानियों पर उसे डांटते हैं तो उनके अच्छे कार्यों पर बच्चे का उत्साहवर्धन करना चाहिए। लेकिन कई बार माता पिता बच्चे का उत्साहवर्धन नहीं करते, इससे बच्चे के मन को ठेस पहुंचती है। वह बेहतर करने की कोशिश के बाद भी माता पिता से तारीफ न मिलने पर निराश हो जाता है और दब्बू बनने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beating kids - फोटो : istock
डांटना-मारना

बच्चे की गलती पर उसे जरूरत से अधिक डांटना या पीटना भी अभिभावकों की गलती है। माता पिता का यह व्यवहार बच्चे को डरा सकता है। मारपीट से बच्चे के अंदर आत्मविश्वास की कमी आ जाती है और उसे लगता है कि वह जो भी कार्य कर रहा है वह गलत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें