फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parakram Diwas 2026: पराक्रम दिवस के प्रेरक संदेश जो बदल देंगे युवाओं की सोच

Fri, 23 Jan 2026 09:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parakram Diwas 2026 Quotes: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर युवाओं को प्रेरक संदेश भेजकर पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दें। यहांं पराक्रम दिवस के कुछ जोश से भर देने वाले संदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti Wishes: पराक्रम दिवस युवाओं को साहस, संघर्ष और पराक्रम के लिए प्रेरित करता है। 23 जनवरी को मनाया जाने वाला पराक्रम दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को समर्पित है, जिनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का जीवंत घोष है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज़ादी निरंतर संघर्ष का परिणाम है।

नेताजी ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” कहकर युवाओं की नसों में आग भर दी थी। पराक्रम दिवस उसी आग को फिर से प्रज्वलित करने का अवसर है। आज भारत में चुनौतियां अलग हैं पर संघर्ष कम नहीं, यह दिन युवाओं को सिखाता है कि आराम नहीं, जिम्मेदारी चुनो। शॉर्टकट नहीं, चरित्र बनाओ।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर युवाओं को प्रेरक संदेश भेजकर पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दें। यहांं पराक्रम दिवस के कुछ जोश से भर देने वाले संदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पराक्रम दिवस के प्रेरक संदेश - फोटो : Amar ujala
 
------------------

बोस की ललकार से कांपे थे दुश्मन,
ऐसे नेता को करें हम नमन।
पराक्रम दिवस पर सबको यही संदेश,
साहस और समर्पण से पूरा हो देश।

पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

-----------------------
विज्ञापन

3 of 6
पराक्रम दिवस के प्रेरक संदेश - फोटो : Amar ujala
 
------------------

बोस के साहस की लहर चले,
हर युवा के दिल में ज्वाला जले।
स्वतंत्रता का संदेश सुनाएं,
सब मिलकर पराक्रम दिवस मनाएं।

पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

----------

4 of 6
पराक्रम दिवस के प्रेरक संदेश - फोटो : Amar ujala
 
----------

आओ प्रण लें इस पराक्रम दिवस,
नेताजी के सपनों को करें साकार।
न थमें, न रुकें, आगे बढ़ते रहें,
भारत को महान बनाते रहें।

पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

------------
विज्ञापन

5 of 6
पराक्रम दिवस के प्रेरक संदेश - फोटो : Amar ujala
 
----------

पराक्रम की गाथा गाएं
नेताजी के बलिदान को याद दिलाएं
हर हृदय में जोश जगाएं
भारत मां के वीर सपूत कहलाएं।

पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पराक्रम दिवस के प्रेरक संदेश - फोटो : Amar ujala
 
------------

पराक्रम की मिसाल है सुभाष का नाम,
हर दिल में बसे उनके वीरता के काम।
राष्ट्र की आजादी का सपना दिखाया,
नेताजी ने हर बंधन से हमें छुड़ाया।

पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें