फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Dating: ऑनलाइन डेटिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान, प्यार के नाम पर धोखाधड़ी से होगा बचाव

Sat, 09 Apr 2022 04:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
आजकल प्यार भी डिजिटल होता जा रहा है। मतलब ऑनलाइन डेटिंग का जमाना है, जहां लोग अपने पार्टनर से इंटरनेट और डिजिटल मीडिया के जरिए मिलते हैं और फिर यहां से उनके प्यार व रिश्ते की शुरुआत होती है। ऑनलाइन डेटिंग और पार्टनर की तलाश के लिए कई सारे ऑनलाइन डेटिंग एप भी उपलब्ध हैं। जैसे आप ऑनलाइन सामान पसंद करते हैं, ठीक उसी तरह इस दौर में ऑनलाइन जीवनसाथी की तलाश की जाती है। कोरोना काल में तो ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स की मांग और अधिक बढ़ गई। कई लोगों को उनका परफेक्ट जीवनसाथी ऑनलाइन ही मिला तो वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो डिजिटल माध्यम से डेटिंग के जरिए धोखाधड़ी का शिकार हो गए। आए दिन ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लोग प्यार के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यहां आपको ऑनलाइन डेटिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने के आसान टिप्स बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
ऑनलाइन डेटिंग के दौरान धोखाधड़ी से बचने के तरीके

ऑनलाइन प्रोफाइल को रखें सुरक्षित

ऑनलाइन डेटिंग के लिए आप किसी सोशल मीडिया अकाउंट या ऑनलाइन प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब भी अपनी प्रोफाइल बनाएं, ध्यान दें कि उसमें अपनी निजी जानकारियों को शेयर न करें। अपना फोन नंबर, ईमेल आईडी या अन्य जानकारी प्रोफाइल पर सभी के साथ न शेयर करें। जिसे डेट कर रहें हैं उसे भी सोच समझ कर अपनी निजी जानकारी शेयर करें।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
न करना सीखें

जब लोग ऑनलाइन डेटिंग करना शुरू करते हैं या किसी से ऑनलाइन चैट करते हैं तो अक्सर सामने वाला शख्स आपसे कुछ ऐसा करने को कहता है या आपसे आपकी निजी जानकारी मांगता है, जो आप उससे शेयर करने में सहज नहीं होते लेकिन रिश्ते में बात न बिगड़े, इस कारण आप उनकी बात मान लेते हैं। ऐसा कतई न करें। अगर आप किसी बात को लेकर असहज हैं तो ना बोलना सीखें।

4 of 5
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
सोच समझ कर फैसला लें

लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर साथी की तलाश में अक्सर जल्दबाजी कर जाते हैं। उन्हें शुरुआती दौर में कोई शख्स कंपैटिबल या उनके लिए परफेक्ट पार्टनर लगता है तो हड़बड़ी में वह कुछ कदम आगे बढ़ जाते हैं। ऐसा न करें। अगर कोई शख्स आपको ऑनलाइन पसंद आया है, तब भी उसे अधिक समझने के लिए समय लें। उसके बाद सोच समझ कर फैसला लें। इस बारे में अपने परिवार और दोस्तों से राय लें, तब जाकर दूसरे स्टेप की प्रक्रिया करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन डेटिंग - फोटो : istock
सतर्क रहें 

जब आप किसी अनजान व्यक्ति से मिलते हैं तो आपको तुरंत उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। यह बात ऑनलाइन डेटिंग पर भी लागू होती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपको कोई शख्स मिला। ऑनलाइन चैट के बाद अगर पहली बार या शुरुआती दौर में उनसे आमने सामने की मुलाकात करनी हो तो कभी अकेले न जाएं। बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदार या दोस्त को जरूर साथ ले जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें